Homeलाइफ स्टाइलकम बजट में विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन...

कम बजट में विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 11 देशों को लिस्ट में ज़रूर करें शामिल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं, तो यकीनन आपको भारत समेत विदेशों में भी घूमने का मन करता होगा। लेकिन इंडिया के बाहर किसी दूसरे देश में जाने के लिए सबसे पहले अच्छा खासा बजट बनाना पड़ता है, क्योंकि वहाँ की करेंसी और भारतीय रुपए के बीच काफ़ी ज़्यादा अंतर होता है।

हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि डॉलर की तरह दूसरे देशों की करेंसी भी भारतीय रुपए के मुकाबले ज़्यादा होगी, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रुपया काफ़ी मज़बूत स्थिति में है। ऐसे में आज हम आपको 10 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ घूमना फिरना भारतीयों के लिए बहुत ही सस्ता साबित हो सकता है। इन देशों में आप खाने पीने से लेकर लग्जरी लाइफ जीने और शॉपिंग करने तक सारी चीजें बहुत ही कम दामों में इंज्वाय कर सकते हैं, क्योंकि इन देशों की करेंसी के सामने भारतीय रुपए की क़ीमत बहुत ज़्यादा है।

इंडोनेशिया (Indonesia)

इस लिस्ट में पहला नाम आता है इंडोनेशिया का, जो हिंद और प्रशांत महासागर के बीच स्थित बहुत ही खूबसूरत देश है। अगर आपक किसी द्वीपीय देश की सैर करना चाहते हैं और वहाँ की BEACH LIFE को इंज्वाय करना चाहते हैं, तो इंडोनेशिया से सस्ता देश शायद ही भारतीयों को मिल सके। इंडोनेशिया में 1 भारतीय रुपए की क़ीमत 194.40 इंडोनेशियाई रुपइया (Indonesian Rupiah) है, जिसकी वज़ह से इस देश में घूमना बहुत ही आसान और सस्ता हो जाता है।

इंडोनेशिया घूमने के लिहाज से एशिया का सबसे सस्ता देश तो है ही, साथ में यहाँ घूमने फिरने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगहें भी मौजूद हैं। आप पहाड़ों से लेकर BEACH तक इंडोनेशिया में हर चीज का लुप्त उठा सकते हैं, इसके साथ ही यहाँ का खानपान भी बहुत ही परांपरिक और मजेदार होता है। इंडोनेशिया की आबादी भी काफ़ी कम है, जिसकी वज़ह से इस देश में घूमना फिरना काफ़ी शांति भरा और दिल को सुकून देने वाला साबित होता है।

कंबोडिया (Cambodia)

एशियाई देशों में भारतीय रुपए की क़ीमत काफ़ी ज़्यादा है, जिसकी वज़ह से यहाँ के दूसरे देशों में घूमना भारतीय नागरिकों के लिए काफ़ी सस्ता पड़ता है। इन्हीं देशों में से एक कंबोडिया, जो विदेश घूमने के लिए खूबसूरत देश भी है और यहाँ भारतीय रुपए की क़ीमत भी काफ़ी ज़्यादा है। कंबोडिया में प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने और हिंदुओं के प्राचानी इतिहास को समझने के लिए काफ़ी कुछ हज़ार रुपए ही ख़र्च करने पड़ेंगे, क्योंकि इस देश में 1 भारतीय रुपए की क़ीमत लगभग 55.86 कंबोडियन रियाल (Cambodian Riel) है।

वियतनाम (Vietnam)

भारत में आप जितने रुपए में 1 प्लेट गोल गप्पे खाते हैं, वियतनाम में उस रेट में आप भरपेट भोजन कर सकते हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि वियतनाम भारतीयों के घूमने के लिए कितना सस्ता देश साबित हो सकता है, जो एशिया में ही मौजूद है। वियतनाम अपनी संस्कृति, समुद्री किनारों, नदियों, झीलों और खूबसूरत पहाड़ व घटियों के लिए मशहूर है, जहाँ बौद्ध धर्म का काफ़ी विस्तार देखने को मिलता है। इस देश में 1 भारतीय रुपए के क़ीमत 314.42 वियतनामी डोंग (Vietnamese Dong) है, जिसकी वज़ह से वियतनाम में घूमना इंडियनस को काफ़ी सस्ता पड़ता है।

कोस्टा रिका (Costa Rica)

ऐसा ज़रूरी नहीं है कि भारतीयों के लिए सस्ते और खूबसूरत देश सिर्फ़ एशिया तक ही सीमित हैं, क्योंकि कोस्टा रिका जैसे अमेरिकी देश में भी भारतीय रुपए की स्थिति काफ़ी मज़बूत है। यही वज़ह है कि भारतीय कम पैसों में मध्य अमेरिकी राष्ट्र कोस्टा रिका में घूम फिर सकते हैं, जो प्रशांत महासागर और कैरिबियन सागर के बीचों बीच स्थित है।

इस देश में आपको हरे-भरे घास के मैदान, बर्फीले पहाड़, नदियों और जंगल के एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे, इसके साथ ही अगर आप चाहे तो कोस्टा रिका में सर्फिंग, जेट स्कीइंग और वॉटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी लुफ्त उठा सकते हैं। इस देश में 1 भारतीय रुपए की क़ीमत 8.48 कोस्टारिकन कोलोन (Costa Rican Colón) है, जिसकी वज़ह से भारतीय इस देश में घूमने के लिए नॉर्मल बजट तैयार कर सकते हैं।

मंगोलिया (Mongolia)

मंगोलिया अपनी पारंपरिक संस्कृति, खानपान और पहनावे की वज़ह से दुनिया भर में मशहूर है, जो पूर्वी एशिया में बसा एक समृद्ध देश माना जाता है। इस देश को प्रकृति ने खूबसूरत नजारों से नवाजा है, जिसकी वज़ह से यहाँ हर साल सैकड़ों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। अगर आप मंगोलिया में ट्रिप प्लान करते हैं, तो यह आपकी जेब के लिए बिल्कुल भी घाटे का सौदा नहीं होगा। क्योंकि इस देश में 1 भारतीय रुपए की क़ीमत 39.10 मंगोलियाई तोगरोक (Mongolian Tögrög) के बराबर है, इसलिए यहाँ आप सस्ते में आसानी से घूम सकते हैं।

हंगरी (Hungary)

अगर आप विदेश घूमने के नाम पर यूरोपीय देशों की यात्रा करना चाहते हैं, तो वहाँ जाने के लिए बहुत ज़्यादा पैसे ख़र्च करने की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन अगर आप मध्य यूरोप में बसे हंगरी देश में घूमने का प्लान करते हैं, तो यह आपकी सैलेरी और बजट के हिसाब से एक सस्ता विकल्प साबित हो सकता है।

हंगरी में 1 भारतीय रुपए की क़ीमत 3.89 हंगेरियन फॉरेंट (Hungarian Forint) के बराबर है, जो यूरोप के दूसरे देशों के मुकाबले भारतीयों के लिए सस्ता देश माना जाता है। ऐसे में आप कुछ महीने सैलेरी की बचत करके यूरोपीय देश हंगरी में घूमने फिरने का लुफ्त उठा सकते हैं, वह भी कम दामों में।

पैराग्वे (Paraguay)

अगर आप एक खूबसूरत और रिहासी देश में घूमने का सपना देखते हैं, लेकिन बजट का भी ख़्याल रखना चाहते हैं तो पैराग्वे आपके लिए एक बेहतरी च्वाइंस साबित हो सकता है। साउथ अमेरिका में बसा पैराग्वे ब्राजील, अर्जेंटीना और बोलीविया से अपनी सीमाएँ बांटता है, जहाँ प्राचीन पुर्तगाली कला का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

इस देश में 1 भारतीय रुपए की क़ीमत लगभग 91.72 पैराग्वेयान ग्वारानी (Paraguayan Guaraní) है, जिसकी वज़ह से आपका विदेश में घूमने का सपना पूरा हो सकता है। पैराग्वे नदी के किनारे बस बहुत ही खूबसूरत देश है, जो रात के अंधेरे में जगमगाती रोशनी के बीच बहुत ही आकर्षक लगता है।

पाकिस्तान (Pakistan)

वैसे तो ज्यादार भारतीयों को इस देश का नाम सुनते ही गुस्सा आ जाता है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए की पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है। यह बात अलग है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों की वज़ह से हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन प्राकृतिक रूप से देखा जाए तो यह घूमने फिरने के हिसाब से एक बेहतरीन जगह है।

भारतीय रुपया पाकिस्तानी करेंसी पर बहुत ज़्यादा भारी है, इसलिए इस देश में घूमना इंडियनस के लिए बहुत ही सस्ता हो जाता है। पाकिस्तान में 1 भारतीय रुपए की क़ीमत 2.13 पाकिस्तानी रुपया (Pakistani Rupee) है, जिसकी वज़ह से आप यहाँ खानपान से लेकर लग्जरी जगह पर ठहरने और शॉपिंग करने का लुफ्त उठा सकते हैं।

आइसलैंड (Iceland)

यूरोपीय देश में घूमने का प्लान बनाने से पहले ही लोगों को अपने जेब ख़र्च और सैलरी के बारे में सोचना पड़ता है, क्योंकि एक ट्रिप की वज़ह से महीनों का बैलेंस पूरी तरह से हिल जाता है। लेकिन अगर यूरोप में बसे आइसलैंड देश में घूमने का प्लान बनाते हैं, तो यहाँ जाने के लिए आपको बहुत सारे पैसे ख़र्च करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

इस ठंडे और बर्फीले देश में 1 भारतीय रुपए की क़ीमत 1.65 क्रोन (Icelandic Króna) के बराबर है, जिसकी वजहे आप यहाँ कुछ दिन आराम से घूम सकते हैं। आइसलैंड में रात के समय आसमान में रंग बिरंगी लाइट्स का शो देखने का मौका मिलता है, जो पर्यटकों के बीच काफ़ी ज़्यादा मशहूर है। इस लाइट शो को Northern Lights के नाम से जाना जाता है, जिसे देखने के लिए ख़ास तरह के कैंप लगाए जाते हैं और पर्यटक रात भर उस कैंप में बैठकर प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का लुफ्त उठाते हैं।

श्रीलंका (Sri Lanka)

भारत के नक़्शे में दिखाई देना वाला श्रीलंका बहुत ही खूबसूरत देश है, जहाँ घूमने जाना भारतीयों के लिए बिल्कुल भी महंगा ट्रिप साबित नहीं हो सकता है। इस देश में पर्यटकों को समुद्री किनारों, हरे भरे पहाड़ों, झील और झरनों के खूबसूरत नजारे देखने का मौका मिलता है, वहीं श्रीलंका की नाइट लाइफ भी बहुत ज़्यादा प्रसिद्ध है।

श्रीलंका और भारत का रिश्ता आज से नहीं बल्कि ऐतिहासिक दौर से जुड़ा हुआ है, जिसकी वज़ह से यहाँ एक समान संस्कृतिक रंग देखने को मिलते हैं। इस देश में 1 भारतीय रुपए की क़ीमत 2.72 श्रीलंकाई रुपये (Sri Lankan rupee) है, जिसकी वज़ह से हर साल सैकड़ों भारतीय पर्यटक श्रीलंका घूमने के मकसद से जाते हैं।

जिम्बाब्वे (Zimbabwe)

अफ्रीका का वन्य जीव के लिए सबसे मशहूर जगह माना जाता है, जहाँ आपको विभिन्न प्रकार के जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप सफारी की शानदार सवारी करना चाहते हैं, तो अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

वन्य जीवों के साथ-साथ जिम्बाब्वे अपनी प्राकृतिक सुंदरता, नदियों, झीलों और Mana Pools national park के लिए भी मशहूर है, जिसकी वज़ह से यहाँ जाना भारतीयों के लिए बिल्कुल भी घाटे का सौदा साबित नहीं होगा। इस देश में 1 भारतीय रुपए की क़ीमत लगभग 4.95 जिम्बॉब्वे डॉलर्स (Zimbabwean Dollar) है, जिसकी वज़ह से यहाँ घूमना आपको बहुत ही सस्ता पड़ेगा।

तो ये थे दुनिया के वह देश, जहाँ घूमना फिरना भारतीयों के लिए बहुत ही सस्ता हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी विदेश में शानदार ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो इन देशों को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल कर लें। क्योंकि यहाँ घूमना आपकी जेब पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ेगा और आपको प्रकृति के खूबसूरत नजारे भी देखने को मिल जाएंगो।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular