Homeटेक & ऑटोChandrayaan 3 Launch: चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक अपने मिशन के लिए हुआ रवाना;...

Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक अपने मिशन के लिए हुआ रवाना; पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान 3 ने आज (14 जुलाई) दोपहर 2: 45 बजे अपने सफ़र के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre) से इसरो (ISRO) के LVM3-M4 रॉकेट में चंद्रयान-3 को रवाना किया गया।

इस लॉन्च के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का तीसरा चंद्र मिशन शुरू हो गया है। पहले मिशन के तहत साल 2008 में चंद्रयान-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। इसके एक दशक बाद, साल 2019 में चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) को लॉन्च किया गया लेकिन चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करानी थी, पर अंतिम क्षणों में हार्ड लैंडिंग की वजह से क्रैश कर गया था। अतः यह इसरो का तीसरा मिशन है जो चंद्रयान-2 का फॉलोअप है।

चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है। रोवर का नाम प्रज्ञान और लैडर का नाम विक्रम दिया गया है। रोवर और लैडर के यही नाम चंद्रयान 2 में भी थे।

लॉन्चिंग सफ़ल

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा, “चंद्रयान-3 ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है। चंद्रयान-3 को शुभकामनाएँ दें कि आने वाले दिनों में वह सफलतापूर्वक चांद पर पहुँचे। फिलहाल एएलवीएम3-एम4 रॉकेट ने चंद्रयान 3 को सटीक कक्षा में पहुँचा दिया है।”

इस चंद्र मिशन के तहत चांद पर भेजा गया चंद्रयान-3 अनुमानतः 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा और लगभग 23 या 24 अगस्त तक चंद्रमा के सतह पर इसके सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक पल साबित होगा। इसके साथ ही भारत दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन जाएगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर टीम का उत्साह बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ़्रांस दौरे पर गए हुए हैं। उन्होंने ट्वीट कर बधाई दी, लिखा कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक शानदार चैप्टर की शुरुआत हुई है। भारत के स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में 14 जुलाई 2023 की तारीख़ सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी।

पीएम मोदी आगे लिखते हैं, “यह मिशन भारत के हर व्यक्ति के सपनों और महत्त्वाकांक्षाओं को ऊपर ले जाते हुए ऊंचाइयों को छू रहा है। यह महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का प्रमाण है। मैं उनके उत्साह और प्रतिभा को सलाम करता हूँ।”

Read Also: सोलर पैनल और ट्यूलिप टरबाइन को लेकर है कंफ्यूजन, जानें कौन करता है ज्यादा बिजली का उत्पादन

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular