Homeमनोरंजनअपने गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर केएल राहुल ने इस अंदाज में दी...

अपने गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर केएल राहुल ने इस अंदाज में दी बधाई, वायरल हुआ केएल राहुल का पोस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

KL Rahul Wish Athiya Shetty : बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में काफी ज्यादा नाम कमाया है। सुनील शेट्टी ने अपने दम पर शेट्टी परिवार को बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर परिवारों के लिस्ट में शामिल करवाया है। यही कारण है कि सुनील शेट्टी के साथ-साथ इनके बच्चे भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ रहे हैं। बात करें उनकी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की तो अथिया शेट्टी भी बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं।

अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट (Athiya Shetty Birthday) किया है। जी हाँ बीते 5 नवंबर को अथिया ने अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और उनके इस जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता सुनील शेट्टी के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड और भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल ने भी बर्थडे विश किया है।

केएल राहुल ने अथिया को किया बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) अपने शानदार बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं बीते 5 नवंबर को अथिया शेट्टी ने अपना तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और इस मौके पर सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। केएल राहुल ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से तस्वीर शेयर करते हुए अथिया शेट्टी को बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों के बाद से इन दोनों की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हो रही है।

दरअसल, केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ शेयर किए गए तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा है। केएल ने लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो अथिया, आप हर चीज काफी बेहतर बना देती हैं। केएल राहुल के द्वारा शेयर किए गए इस तस्वीर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इस समय यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अथिया शेट्टी ने किया प्यार का इजहार

बता दें कि केएल राहुल के द्वारा शेयर किए गए इस तस्वीर के नीचे अथिया शेट्टी ने भी कमेंट करते हुए केएल राहुल से प्यार का इजहार कर दिया। इस तस्वीर के नीचे अथिया शेट्टी ने कमेंट करते हुए लव यू कह दिया। अथिया शेट्टी और केएल के इस जोड़ी को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं

साल 2023 में करेंगे शादी

बता दें कि इस साल 2021 में अथिया शेट्टी के जन्मदिन के अवसर पर केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपने प्यार को सबके सामने स्वीकार कर लिया था। इससे पहले केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक दूसरे के साथ चुप-चुप के डेट कर रहे थे। हालांकि, अथिया शेट्टी के 29वें जन्मदिन के अवसर पर इन दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए अपने फैंस को भी इसके बारे में जानकारी दे दी थी। जिसके बाद से इनके फैंस लगातार इन दोनों की शादी की बातें कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केएल राहुल और अथिया शेट्टी साल 2023 में एक दूसरे के साथ शादी के 7 बंधन में बंध सकते हैं।

इसे भी पढ़ें –

कांतारा की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी ने रजनीकांत के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

अफसर पिता को देखकर टीचर बेटी ने किया ऑफिसर बनने का फैसला, पहले प्रयास में पास की UPPCS परीक्षा

सिर्फ 15 मिनट में पूरा घर हो जाएगा गर्म, बेहद कम है पोर्टेबल हीटिंग ब्लोअर की कीमत

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular