Homeलाइफ स्टाइलAllu Arjun Net Worth 2022: अल्लू अर्जुन की कितनी है कुल संपत्ति?...

Allu Arjun Net Worth 2022: अल्लू अर्जुन की कितनी है कुल संपत्ति? जानिए कौन-कौन सी कारों के है मालिक हैं पुष्पा भाऊ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज के समय में अल्लू अर्जुन का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं। वैसे तो (Allu Arjun) अल्लू अर्जुन ने साउथ इंडियन सिनेमा के लिए कई फ़िल्मों में काम किया है। लेकिन “पुष्पा द राइज” (Pushpa: The Rise) का नशा आजकल हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है।

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ था। “पुष्पा भाऊ” (Pushpa Bhau) यानी अल्लू अर्जुन बड़े होकर एक एनिमेटर बनना चाहते थे। लेकिन बाद में उनका मूड बदल गया और उन्होंने एक्टर बनने का मन बनाया। अल्लू अर्जुन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की और उन्होंने “विजेता” (Vijetha) फिल्म में पहली बार काम किया, जोकि 1985 में रिलीज हुई। 

इसके बाद 2003 में अल्लू अर्जुन ने लीड रोल में गंगोत्री नाम की मूवी से डेब्यू किया और इस हिट फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिले। फिर अल्लू अर्जुन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक आर्या और बनी जैसी सुपरहिट फिल्में देते चले गए और देखते ही देखते एक सुपरस्टार बन कर उभरे। आज हम इस आर्टिकल में अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति, सैलरी और उनकी लाइफ आदि के बारे में आपको बताएंगे।

अल्लू अर्जुन की कुल सम्पत्ति कितनी है?

अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति $45 मिलियन से ज्यादा की है। यदि इसे भारतीय रुपयों में देखें तो लगभग 350 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं  हर साल फिल्मों और ब्रांड प्रमोशन आदि से लगभग ₹32 करोड़ की सालाना कमाई करते हैं। इसके अलावा वे “800 Jubily” के नाम से एक नाइटक्लब भी चलाते हैं जो कि हैदराबाद में बना है।

अल्लू अर्जुन बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन करते हैं।  वह एक विज्ञापन का लगभग 3 करोड रुपए लेते हैं इसके अलावा एक मूवी करने के लिए ₹10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

अल्लू अर्जुन के कारों और बंगले की कीमत कितनी है?

अल्लू अर्जुन महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं।  इनके गेराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं, जिनमें BMW X5 जिसका मार्केट प्राइस ₹80 लाख रुपए, Audi A7 मार्केट प्राइस प्राइस ₹86 लाख रुपए, Jaguar 1.20 करोड़ रुपए और अभी हाल ही में उन्होंने Range Rover Vogue 2.50 करोड़ों रुपए में खरीदी है।

अल्लू अर्जुन के पास एक अपनी लग्जरी वैनिटी वैन भी है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए है। अल्लू अर्जुन के पास हैदराबाद में अपना एक ऑफिस है इसके अलावा वे एक बड़े ही खूबसूरत बंगले के मालिक भी हैं, जिसकी कीमत 100 करोड रुपए है।

अल्लू अर्जुन ने टॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसके लिए उन्हें कई अवार्ड भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular