Homeस्पोर्ट्सMS Dhoni : सिल्वर स्क्रीन पर एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे एमएस...

MS Dhoni : सिल्वर स्क्रीन पर एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे एमएस धोनी, साउथ के सुपरस्टार देंगे साथ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MS Dhoni Ready To Debut in Movie : क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम बहुत ही शान के साथ लिया जाता है, जिन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी, कप्तानी और विकेट कीपिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है। ऐसे में भले ही एम. एस धोनी क्रिकेट से संयास ले चुके हों, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर आज भी उनके चर्चे होते हैं।

हालांकि अब महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट ग्राउंड पर नहीं, बल्कि फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने की तैयारी कर रहे हैं। खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए धोनी एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकता है।

बड़े पर्दे पर एक्टिंग करेंगे माही

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) तमिल निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ काम करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। लोकेश कनगराज की गिनती साउथ के सबसे बेहतरीन फिल्म निर्देशकों में की जाती है, जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

ऐसे में बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी लोकेश कनगराज की फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे, जबकि लीड रोल एक्टर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) निभा सकते हैं। अब तक इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है, लेकिन इस अस्थायी रूप से थलपति 67 के नाम से जाना जाता है।

धोनी एंटेरटेनमेंट की शुरुआत

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे या नहीं, इस खबर पर अभी पक्क मुहर नहीं लग पाई है। लेकिन यह तय है कि धोनी एंटरटेनमेंट (Dhoni Entertainment) के बैनर तले तमिल फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसके लिए स्टार कास्ट को भी फाइनल किया जा चुका है।

धोनी एंटरटेनमेंट (Dhoni Entertainment) के बैनर तले बनने वाली पहली तमिल फिल्म में एक्टर नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि उनके साथ एक्टर संजय दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि धोनी एंटरनेनमेंट साउथ समेत पूरे देश में अलग-अलग भाषाओं के प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा, जिसमें थ्रिलर से लेकर क्राइम और साइंस फिक्शन जैसी फिल्मों का प्रोडक्शन होगा।

इसे भी पढ़ें –

महेंद्र सिंह धोनी की तरह कड़कनाथ मुर्गे से आप भी कीजिए कड़क कमाई, सरकार भी करेगी मदद

क्रिकेट के बाद अब खेती में भी ‘शाॅट’ लगाने उतरे हैं महेंद्र सिंह धोनी, स्ट्रॉबेरी बेचकर हुई 30 लाख रुपये की आमदनी

जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जिगरी दोस्त की जान बचाने के लिए बुक किया था हेलीकॉप्टर, दरियादिली की मिसाल हैं धोनी

Sania Mirza and Shoaib Malik : सानिया मिर्जा ने छोड़ा दुबई वाला घर, करीबियों ने बताया हो चुका है तलाक

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular