Homeबिज़नेसAadhaar-Pan Link: अब केवल एक SMS के माध्यम से पैन कार्ड को...

Aadhaar-Pan Link: अब केवल एक SMS के माध्यम से पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़े, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aadhaar-Pan Link: जैसा कि हम सभी जानते हैं आधार-पैन कार्ड लिंक करने की प्रोसेस इन दिनों काफी चर्चा में है। हालांकि सरकार ने इसकी समय-सीमा बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दी है।

नोटिफिकेशन के आधार पर यह जानकारी मिलती है कि यदि कोई व्यक्ति अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करवाता है तो समय-सीमा के बाद उसका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। पैन कार्ड धारकों के लिए आयकर विभाग ने भी घोषणा कर दी है कि मार्च 2023 से जून महीने के अंत तक आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करवाना आवश्यक है।

जून से पहले करवा लें Aadhar-Pan Link

एक एडवाइजरी के दौरान भारत सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवाने की घोषणा कर दी है और इसे आवश्यक बताया है। इसलिए यदि आपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करवाया है, तो बिना देर किए आज ही लिंक करवा लें। I-T अधिनियम के मुताबिक, जिन पैन कार्ड धारकों को छूट नहीं मिली है, जून महीने से पहले ही उन्हें आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करा लेना होगा।

Read Also: जमीन खरीदने से पहले इस वेबसाइट पर चेक करें जानकारी, नहीं होंगे ठगी का शिकार

SMS की मदद से करें Aadhar-Pan Link

Aadhar-Pan Link करवाने के कई तरीके हैं, जिसमें सबसे आसान तरीका है SMS की मदद से लिंक करवाना। आइए जानते हैं SMS के जरिए आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के तरीके-

  • सबसे पहले टेक्स्ट मैसेज एप्लीकेशन पर विजिट करें।
  • इसके बाद UIDPAN फॉर्मेट में अपने मैसेज को टाइप करें। बता दें कि UIDPAN फॉर्मेट के मुताबिक UIDPAN (स्पेस) 12 अंकों का आधार कार्ड (स्पेस) 10 अंकों का पैन नंबर टाइप करें।
  • इतना करने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर एक SMS भेजें।
  • अब SMSइसके बाद आपको एक ऐसा मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने की पुष्टि की गई होगी। को सबमिट कर दें।

आधार कार्ड को पैन कार्ड से ऑनलाइन लिंक कैसे करवाएँ?

आधार कार्ड को पैन कार्ड से ऑनलाइन लिंक करवाने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और लॉग-इन करें।
  • इसके बाद वहाँ दिए गए क्विक लिंक सेक्शन पर विजिट करें।
  • अब आपको लिंक आधार का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • यहाँ आपको एक नई विंडो की ऑप्शन मिलेगी। इसमें अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड की डिटेल्स डाल दें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर दें।
  • अब यहाँ दिए गए ‘I validate my Aadhar details’ के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगी। इसे रिक्त स्थान में भरें।
  • अब दिए गए ऑप्शन Validate पर क्लिक करें।

इस पूरे प्रक्रिया के बाद आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular