Homeज़रा हटकेअजब गजब शादीः 83 साल की बुजुर्ग महिला को हुआ 28 साल...

अजब गजब शादीः 83 साल की बुजुर्ग महिला को हुआ 28 साल के लड़के से प्यार, किया निकाह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्यार अंधा होता है और जब कोई व्यक्ति प्यार में पड़ जाता है, तो वह अपने प्रेमी के लिए कोई भी हद पार कर देता है। यही वजह है कि प्यार में पड़े आशिक सात समुद्र पार करके भी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए उतावले रहते हैं, जबकि कुछ लोग प्यार में उम्र के फासले को भी भूल जाते हैं।


ऐसा ही कुछ हुआ है पोलैंड की रहने वाली 83 वर्षीय एक महिला के साथ, जिसे पाकिस्तान के एक युवक से प्यार हो गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उस युवक की उम्र महज 28 साल है, लेकिन इसके बावजूद भी महिला ने उस युवक से शादी करके अपना घर बसा लिया है।

83 साल की दुल्हन और 28 का दुल्हा

दुनिया के विभिन्न देशों में शादी में दुल्हा दुल्हन की उम्र में थोड़ा बहुत फासला होता है, जिसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें महिला की उम्र 83 साल है जबकि लड़का सिर्फ 28 साल है।

दरअसल पोलैंड की रहने वाली 83 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को पाकिस्तान के हाफजाबाद के काजीपुर में रहने वाले हाफिज नदीम नाम के लड़के से प्यार हो गया था, जिसकी उम्र 28 साल है। ऐसे में महिला ने हाफिज नदीम के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया और वह शादी करने के लिए पौलैंड से पाकिस्तान आ गई।

इसके बाद 83 वर्षीय महिला ने 28 वर्षीय हाफिज के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह किया, जिसके बाद उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। हर कोई हाफिज और उस महिला की लव स्टोरी के बारे में जानना था, जिसके बाद इस कपल ने मीडिया के सामने आकर अपने प्यार का खुलासा किया।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

हाफिज नदीम और पौलैंड की उस महिला दोस्ती फेसबुक पर हुई थी, जिसके बाद वह दोनों एक दूसरे के साथ चैटिंग करने लगे थे। इस तरह हाफिज और महिला के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई और उन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, जिसके बाद महिला ने हाफिज के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

हाफिज नदीम भी महिला से शादी करना चाहता था, लिहाजा उसने महिला का प्रस्ताव स्वीकार लिया था। इसके बाद पौलैंड की रहने वाली यह महिला अपना सबकुछ छोड़कर हाफिज नदीम के साथ शादी करने के लिए पाकिस्तान आ गई, जहाँ इन दोनों निकाह किया और एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

आपको बता दें कि हाफिज नदीम का काजीपुर में अपना कारोबार है, जो स्पेयर पार्ट्स को जोड़ने और उन्हें बेचने का काम करता है। ऐसे में हाफिज शादी करने के लिए अपना मुल्क छोड़कर नहीं जा पाए थे, लेकिन 83 वर्षीय महिला उनके प्यार में इतनी जुनूनी हो गई कि उसने अपना घर व देश छोड़ने में बिल्कुल भी देरी नहीं की।

इसे भी पढ़ें –

महिला डॉक्टर को हुआ सफाई कर्मचारी से प्यार, सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटौर रही है लव स्टोरी

ट्रैफिक वाला इश्कः जाम में फंसे शख्स को यूं मिली अपनी लाइफ पार्टनर, बेहद मजेदार है लव स्टोरी

World’s Saddest Gorilla Bua Noi : ये है दुनिया का सबसे दुखी गोरिल्ला, जो पिछले 33 सालों से पिंजरे में है कैद

देसी अंदाज़ में घास की गठरी उठाते नजर आई भारतीय युवक की ऑस्ट्रेलियाई पत्नी, कहा- भारतीय संस्कृति से है लगाव

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular