HomeIndiaअलीगढ़ के कारीगर का कमाल! 400 किलो का ताला श्री राम मंदिर...

अलीगढ़ के कारीगर का कमाल! 400 किलो का ताला श्री राम मंदिर पहुंचा, तस्वीरें जरूर देखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर खुलने का दिन नजदीक आ रहा है! उस खुशी में शुक्रवार को दुनिया का सबसे बड़ा ताला, जो 400 किलो वजनी है, अलीगढ़ से अयोध्या भेजा गया। अलीगढ़ के नोरंगाबाद की रहने वाली महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पूरी ने पूजा करके उस ताले को अपने साथ अयोध्या ले गईं। इसे गाड़ी में लादने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी!

अलीगढ़ तो अपने हस्तनिर्मित तालों के लिए मशहूर है, वहीं के एक कारीगर ने राम मंदिर के लिए ये बड़ा ताला बनाया है। इसे सत्य प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मिणी शर्मा ने दो साल पहले बनाया था। मगर हाल ही में प्रकाश शर्मा का देहांत हो गया। वो अपनी बड़ी इच्छा पूरी नहीं कर सके, लेकिन उनकी पत्नी और दूसरे लोगों ने मिलकर ताला पूरा किया।

महामंडलेश्वर ने कहा, “ये दुनिया का सबसे बड़ा ताला है, इसे बनाने में बहुत मेहनत लगी है। प्रकाश शर्मा का स्वर्गवास हो गया था, लेकिन हमने दिन-रात काम करके ताला पूरा किया।” उन्होंने आगे कहा कि ये ताला अलीगढ़ को उसके ताला उद्योग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर कर देगा।

उन्होंने ये भी कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ को तालानगरी कहते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा ताला भगवान राम को चढ़ाने का मकसद अलीगढ़ को दुनिया के सामने लाना है। पूरा देश और पूरी दुनिया से जो लोग अयोध्या आएंगे, वो इस बड़े ताले को देखेंगे, जिससे अलीगढ़ के ताला उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल से अलीगढ़ शहर को आर्थिक बढ़ावा भी मिलेगा।”

Read Also: प्रभास ने राम मंदिर के लिए 50 करोड़ का दान दिया? जानिए क्या है सच्चाई

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular