HomeIndiaअपनी मूंछ पर गर्व करती है यह महिला, लोग उड़ाते है मजाक...

अपनी मूंछ पर गर्व करती है यह महिला, लोग उड़ाते है मजाक लेकिन ना कटवाने की है खास वजह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्राचीन काल से ही महिलाओं की खूबसूरती पर खास ध्यान दिया जाता है, जिसकी वजह से लड़कियों को हमेशा अपने रूप रंग का ध्यान रखना होता था। लड़कियों की खूबसूरती से जुड़ी यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रही, जिसकी वजह से आज के आधुनिक समय में भी लड़की की शिक्षा, काबिलियत और नौकरी के ऊपर खूबसूरत चेहरा भारी पड़ जाता है।

यहाँ तक बाज़ार में महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फेशियल और बॉडी हेयर हटाने के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने फेशियल हेयर से प्यार है। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर मूंछ उग आई है, लेकिन वह मूंछों को कटाने के बजाय उन्हें उगाना पसंद करती हैं।

मूंछों पर ताव देती है ये महिला

हम जिस महिला की बात कर रहे हैं उनका नाम शायजा (Shyja) है, जो केरल (Kerala) के कन्नूर (Kunnur) जिले में रहती हैं। 35 वर्षीय शायजा को आसपास के लोग मूंछों वाली महिला या मूंछों वाली आंटी के नाम से जानते हैं, क्योंकि शायजा अपर लिप्स में उगने वाले को बालों को हटाती नहीं हैं। ऐसे में उनके चेहरे पर मूंछ उग आई है, जो शायजा को काफी ज्यादा पसंद है। इसे भी पढ़ें – मृत किसान पिता का खाता बंद करवाने बैंक गया था बेटा, अधिकारियों ने थमा दिया 15 लाख रुपए का चेक

दरअसल शायजा भी पहले दूसरी महिलाओं की तरह की फेशियल हेयर हटाने के लिए ब्यूटी पार्लर जाती थी, लेकिन 5 साल पहले शायजा को एहसास हुआ कि उन्हें अपर लिप्स पर उगने वाले बालों को नहीं हटना चाहिए। ऐसे में शायजा ने अपर लिप्स बनवाना बंद कर दिया, जिसकी वजह से उनकी मूंछें उग आई और शायजा ने मूंछ रखना शुरू कर दिया।

हालांकि मूंछ रखने की वजह से शायजा को आस पड़ोस के लोगों के ताने सुनने पड़ते थे, जबकि महिलाएँ और बच्चे उनका मजाक उड़ाते थे। लेकिन शायजा का कहना है कि उन्हें अपने चेहरे पर मूंछ रखना पसंद है, लिहाजा उन्हें लोगों के ताने या मजाक से कोई फर्क नहीं पड़ता है। शायजा की मूंछें सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि उनकी बेटी और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी काफी पसंद है।

कोरोना में भी नहीं कटवाई मूंछ

3 साल पहले जब देश में कोरोना महामारी का संकट मंडरा रहा था, तो उस वक्त सभी को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने का आदेश दिया गया था। लेकिन शायजा को चेहरे पर मास्क लगाना बिल्कुल भी पसंद नहीं था, क्योंकि मास्क की वजह से उनकी मूंछ छिप जाती थी।

शायजा का कहना है कि उन्हें कभी भी ऐसा महसूस नहीं होता है कि मूंछों की वजह से उनकी खूबसूरती कम हो रही है, बल्कि अब उन्हें अपने चेहरे पर मूंछों की इतनी आदत हो चुकी है कि वह बिना मूछों के अपने चेहरे की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं, शायजा का कहना है कि यह उनकी जिंदगी है और वह इसे अपने तरीके से जीना चाहती हैं।

शायजा अब तक 6 बार अलग-अलग वजह से सर्जरी करवा चुकी हैं, जिसकी वजह से उन्हें यह एहसास हो गया कि इंसान को सिर्फ एक बार जिंदगी मिलती है लिहाजा उसे अपने ढंग और पसंद की हिसाब से जिंदगी व्यतीत करनी चाहिए। शायजा को मूंछें पसंद हैं, लिहाजा उन्होंने मूंछों के साथ जीना सीख लिया।

आज भी कई महिलाओं को सिर्फ सामाजिक वजहों से अपने चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों को हटाना पड़ता है, जिसमें काफी ज्यादा समय और पैसा बर्बाद होता है जबकि महिलाओं को अत्यधिक पीड़ा का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि हर महिला अपने शारीरिक बालों से प्यार होना चाहिए, ताकि वह बिना फेशियल करवाए भी आत्मविश्वास के साथ घर से बाहर निकल सके।

महिला के शरीर पर क्यों उगते हैं ज्यादा बाल?

आमतौर पर महिलाओं के चेहरे पर मूंछ नहीं उगती है, बल्कि इसके बजाय उनके अपर लिप्स पर बालों की ग्रोथ हल्की होती है। लेकिन कुछ महिलाओं के शरीर में हार्मोंस की गड़बड़ी की वजह से बालों की ग्रोथ तेज हो जाती है, जिसकी वजह से उनके चेहरे, अपर लिप्स, ठुड्डी, चेस्ट और पेट में ज्यादा बाल उगने लगते हैं।

यह बाल बीतते समय के साथ घने और लंबे होते चले जाते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं को उन बालों को हटाने की जरूरत महसूस होती है। साइंटिफिक भाषा में इस समस्या को हिर्सुटिज्म (Hirsutism) कहा जाता है, जिसमें महिला के शरीर में मेल हार्मोंस की संख्या बढ़ने लगती है जबकि फीमेल हार्मोंस कम हो जाते हैं। इसे भी पढ़ें – पति चलाता है बस और पत्नी है उसी बस में कंडक्टर, बेहद मजेदार है दोनों की बस वाली लव स्टोरी

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular