Homeबिज़नेसWhy PI Industries Ltd. Share Falling: PI इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी...

Why PI Industries Ltd. Share Falling: PI इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी गिरावट, जानिये क्या है वजह?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PI Industries Latest News: पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना 1947 में राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। पहले यह कंपनी केवल कीटनाशकों का निर्माण करती थी, लेकिन बाद में इसने अपना व्यवसाय विविधता में लाया। अब यह कृषि इनपुट, फाइन केमिकल्स, CRAMS, पॉलिमर और इंजीनियरिंग सेवाओं में भी काम करती है।

PI इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट क्यों? | Why PI Industries Ltd. Share Falling

PI इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 10% की गिरावट आई है। इस गिरावट की वजह एक चीनी कंपनी है। चीनी कंपनी ने Pyroxasulfone सेगमेंट में एंट्री की है। PI इंडस्ट्रीज की कुल कमाई का 60% Pyroxasulfone बिक्री से आता है। चीनी कंपनी की Pyroxasulfone में बड़ी क्षमता विस्तार की योजना है। इससे PI इंडस्ट्रीज की आमदनी पर असर पड़ सकता है।

पिछले एक महीने में शेयर में 10% की गिरावट आई है। तीन महीने में 4% की गिरावट आई है। एक साल में 2% की गिरावट आई है। पिछले वित्तीय वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 43.52% बढ़ा था। आमदनी 20% बढ़ी थी।

कंपनी में मालिकों की हिस्सेदारी 46% है. पिछले 5 महीनों से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. विदेशी निवेशकों ने भी कंपनी के शेयरों में खरीदारी जारी रखी है. मार्च तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 18% थी, जून तिमाही में 19% और सितंबर तिमाही में 20% हुई.

Read Also: मिलिए भारत के सबसे अमीर किसान से, 5 एकड़ से शुरू की थी खेती, अब सालाना 2 करोड़ कमाता है

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular