Homeबिज़नेसVasundhara Oswal: गूगल पर खूब सर्च हो रहा है इस खूबसूरत लड़की...

Vasundhara Oswal: गूगल पर खूब सर्च हो रहा है इस खूबसूरत लड़की का नाम, 24 साल की उम्र में बनी ₹1649 करोड़ की मालकिन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Vasundhara Oswal: आज के दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इंसान की जिंदगी बहुत ही आसान बना दी है, जिसकी मदद से हम घर बैठे गूगल पर कुछ भी सर्च कर सकते हैं। ऐसे में सूचनाओं का आदन प्रदान बहुत तेजी से होता है, जबकि किसी विषय से सम्बंधित जानकारी आसानी से मिल जाती है।

ऐसे में इन दिनों गूगल पर वसुंधरा ओसवाल (Vasundhara Oswal) का नाम सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है, जो कि एक 24 वर्षीय भारतीय लड़की है। वसुंधरा ओसवाल को दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक माना जाता है, जिनके पास महज 24 साल की उम्र में एक आलीशान और महंगा घर भी है।

भारतीय बिजनेसमैन और अरबपति पकंज ओसवाल (Pankaj Oswal) और राधिका ओसवाल (Radhika Oswal) ने हाल ही स्विट्जरलैंड में दुनिया का सबसे महंगा घर खरीदा था, जिसे उन्होंने अपनी बेटी वसुंधरा ओसवाल को गिफ्ट किया है। इस घर की कीमत 1,649 करोड़ रुपए है, जो 40,000 वर्ग मीटर में बना एक बहुत ही आलीशान बंगला है। इस बंगले के पास खूबसूरत नदी बहती है, जबकि घर के सामने ऊंचे पहाड़ों का दिलकश नजारा दिखाई देता है।

Read Also: Upcoming IPO : अगले हफ्ते खुल रहे हैं इन कंपनियों के आईपीओ, बंपर कमाई करने का मिलेगा मौका

ऐसे में वसुंधरा ओसवाल ने अपने इस नए और आलीशान बंगले की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इतना ही नहीं आम लोग वसुंधरा ओसवाल के बारे में जानने के लिए गूगल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से बीते दिनों वसुंधरा को इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

आपको बता दें कि वसुंधरा का जन्म साल 1999 में महाराष्ट्र में हुई था, जबकि उनके जन्म के महज 2 साल बाद ही पकंज ओसवाल और राधिका ओसवाल ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। वसुंधरा ओसवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा विदेश में ही पूरी की है, जबकि उन्होंने स्विट्जरलैंड यूनिवर्सिटी से कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर अपने फैमिली बिजनेस को ज्वाइन कर लिया था।

Read Also: जूते-चप्पल से लेकर LPG गैस तक, आज 1 जुलाई 2023 से लागू हुए नए नियम, सीधा आपकी जेब पर डालेगा असर

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular