Homeटेक & ऑटोBounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ बैटरी चार्ज करने का झंझट...

Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ बैटरी चार्ज करने का झंझट होगा खत्म

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bounce Infinity E1: वर्तमान समय में दुनिया ही नहीं अपने भारत में भी कई कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही हैं। भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों को बढ़ चढ़कर प्रोत्साहन दे रही है। इस समय मार्केट में जितने भी इलेक्ट्रिक वाहन आ रहे हैं। उन पर सरकार द्वारा ग्राहकों को अच्छी सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता स्टार्टअप कंपनी बाउंस भारत में अपना पहला Bounce Infinity E1 स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। इस स्कूटर की खासियत यह है, कि इस स्कूटर को आपको अपने घर में चार्ज करने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बल्कि इस स्कूटर में कंपनी के द्वारा ग्राहकों को बैटरी स्वैपिंग की सुविधा दी जाती है। बाउंस ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत ₹45099 रखी है।

आप Bounce Infinity E1 स्कूटर को ₹499 देकर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने इसे देश में अगले साल मार्च में लॉन्च करने की तैयारी की है। आप इसे ऑनलाइन बुक कर के या फिर मार्केट में आने के बाद ऑफलाइन भी खरीद पाएंगे।

इस प्रकार समझिये कंपनी का प्लान:

Bounce के सीईओ विवेकानंद के मुताबिक Bounce Infinity E1 भारत का पहला ऐसा स्कूटर होगा, जिसमें बैटरी स्वेपिंग की सुविधा दी जाएगी। इसमें आपको जो बैटरी दी जा रही है, उसे आप घर में चार्ज नहीं कर पाएंगे।

इसके लिए कंपनी अपना एक बल्क चार्जिंग नेटवर्क तैयार करेगी। जितने भी चार्जिंग पॉइंट होंगे आप अपनी स्कूटर को वहां पर ले जाकर डिस्चार्ज बैटरी को फुल चार्ज बैटरी के साथ एक्सचेंज कर पाएंगे। पेट्रोल की तुलना में स्कूटर को आप 40% कम लागत पर चला पाएंगे।

Bounce Infinity E1 में क्या है ख़ास:

इस स्कूटर के अंदर आपको जो बैटरी दी जाती है। आप उस बैटरी को हटवा के ऐसी बैटरी भी लगवा सकते हैं, जिसे आप घर में चार्ज कर सकते हैं। जब आप इसमें आने वाली बैटरी के अलावा नॉर्मल बैटरी लगवाते हैं, तो इस स्कूटर की कीमत ₹68999 देनी होगी। इसके साथ में आपको बैटरी और चार्जर दिया जाएगा।

यदि बैटरी की पावर की बात की जाए तो आपको 2 kWh की रिमूवल बैटरी दी जाती है। जब आप इसे अपने घर पर चार्ज करते हैं तो, फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद 85 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है।

इसके अंदर आपको 93 एमएम का टॉर्क जनरेट करने वाला मोटर दिया जाता है। जिससे इसकी स्पीड 65 KM/ph तक हो जाती है। 0 से 40 Km की रफ्तार तय करने में इसे सिर्फ 8 सेकंड का समय लगता है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular