Homeबिज़नेसभारत में मिलता है सबसे सस्ता अंडा और इस देश में सबसे...

भारत में मिलता है सबसे सस्ता अंडा और इस देश में सबसे महंगा 46 रु का एक अंडा, जानें पाकिस्तान का हाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Egg Price : ‘संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे’ ये विज्ञापन तो आपने देखा ही होगा, अंडा खाने के बहुत से लाभ हैं इसलिए बहुत से लोग इसे रोज़ाना नियमित रूप से खाते हैं। जो व्यक्ति नॉन वेज नहीं खाते हैं वे भी अंडे खाना पसंद करते हैं और अब तो अंडे से कितने तरह के नए व्यंजन बनाए जाते हैं। यही वजह है कि अंडों की डिमांड बढ़ रही है।

परन्तु जैसा की हम जानते हैं, हर चीज के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, तो इसका प्रभाव अंडों पर भी हुआ है और पूरे विश्व में अंडों के दाम में इजाफा हुआ है। पर क्या आपको पता है कि दुनिया के अन्य देशों में अंडा कितने रुपए में मिलता है? यदि नहीं तो चलिए आज हम आपसे इसी बारे में चर्चा करेंगे…

भारत में बिकता है सबसे सस्ता अंडा

आपको जानकर शायद हैरानी हो पर अभी भी पूरे विश्व में सबसे कम कीमत में अंडा भारत में ही मिलता है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिसटिक्स (World Of Statistics) द्वारा किए गए एक रिसर्च के मुताबिक प्रति दर्जन अंडे के दाम के हिसाब से अलग-अलग देशों की रैंकिंग (Country Ranking) दी गई है।

Read Also: खुशखबरी! टीवी, फ्रिज और मोबाइल फोन खरीदना हुआ सस्ता, सरकार ने GST की दरों को घटाया, जानिए नई कीमत

अंडों के मूल्य की इस लिस्ट में भारत सबसे आखिर में है यानी सबसे सस्ता अंडा भारत में ही बिकता है। मूल्य की बात करें तो भारत में 1 दर्जन अंडे का मूल्य (Egg Price In India) ₹78 है। इस प्रकार से एक अंडा लगभग 6.5 रुपए का है।

पाकिस्तान में भी भारत से महंगा है अंडा

बता दें कि इस सूची में भारत के पास का देश पाकिस्तान (Pakistan) भी भारत से पीछे हैं। यहाँ पर एक दर्जन अंडे की कीमत (Egg Price In Pakistan) ₹83 है। इस प्रकार से आपको ₹7 का एक अंडा मिलेगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि विश्व में सबसे ज्यादा महंगा अंडा कहाँ मिलता है तो बता दें कि विश्व में सबसे ज्यादा दाम के अंडे (Switzerland) में मिलते है। यहां एक अंडे का कीमत ₹46 है।

Read Also: सब्जियों के बाद दाल की कीमतों में आया भरी उछाल, महंगाई ने बढ़ा दी गरीब जनता की परेशानी, जानें क्या है नई कीमत

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular