Homeटेक & ऑटोटाटा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार हुई महंगी! जानें कितनी बढ़ी Tiago...

टाटा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार हुई महंगी! जानें कितनी बढ़ी Tiago EV की कीमत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Tiago EV Price Hiked: टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारें भारत में धूम मचा रही हैं, और अब कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय रेंज की कीमतों में इजाफा कर दिया है। Tiago EV, Nexon EV और Tigor EV – इन सभी की एक्स-शोरूम कीमतें बढ़ा दी गई हैं। Tiago EV के कुछ वेरिएंट्स की कीमत तो 5,000 रुपये तक बढ़ गई है। हालांकि, बेस XE वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं सबकुछ विस्तार से।

कितनी बढ़ी कीमत?

Tiago EV के मिड और लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स XE, XT, XZ Plus और XZ Plus Tech की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इनमें से कुछ मॉडल्स अब 5,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। अच्छी बात यह है कि बेस XE वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही 8.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। टॉप वेरिएंट XZ Plus Tech की कीमत अब 12.09 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 11.59 लाख रुपये थी।

कितनी है रेंज?

Tiago EV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है – 19.2kWh और 24kWh। पहला वाला मॉडल 250 किलोमीटर की रेंज देता है, जबकि दूस वाला 315 किलोमीटर तक चल सकता है।

किससे है मुकाबला?

भारतीय बाजार में Tiago EV का सीधा मुकाबला Citroen eC3 और MG Comet EV से है। इनमें से Citroen की कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि MG Comet EV की कीमत 9.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

Read Also: हुंडई की i20 हुई और भी शानदार! नया Sportz (O) वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें इसकी खासियतें और कीमत

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular