Homeटेक & ऑटोTata Motors पेश करने जा रही है Harrier का नया इलेक्ट्रिक अवतार!...

Tata Motors पेश करने जा रही है Harrier का नया इलेक्ट्रिक अवतार! फुल चार्ज में देगी 500 KM की रेंज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स (Tata Motors) कंपनी इलेक्ट्रिक कार मार्केट की रेस में जानी मानी ब्रांड्स को पीछे छोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। अब यह कंपनी अपनी एक नई Electric SUV को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। Tata Harrier Electric SUV का यह वर्जन ऑटो एक्सपो 2023 में दिखाया गया था। अभी हाल ही में टाटा कंपनी ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा टाटा हैरियर ईवी (Tata Harrier EV) की पहली झलक ग्राहकों को दिखाकर उनका इंतजार ख़त्म किया और इसकी लॉन्चिंग के बारे में भी जानकारी दी।

2024 में लॉन्च होगी Harrier EV

Tata Harrier EV के ऑटो एक्सपो के वक्त यह सफेद रंग में शो की गई थी। फिर इसे दो और रंगों, ब्रॉन्ज़ तथा व्हाइट दोनों को मिलाकर एक डुअल-टोन थीम शुरू की है। इसमें फुल-विड्थ रनिंग एलईडी बार और एक इंटिग्रेट ग्रिल के साथ नया स्प्लिट हेडलैंप डिज़ाइन बनाया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट के कॉमेंट में बताया गया था कि यह 2024 में लॉन्च की जाएगी।

कम्पनी द्वारा Harrier EV के इलेक्ट्रिक वर्जन में कुछ खास चेंज करके एडवांस फिचर्स दिए गए हैं। जैसे कि इसमें ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन के साथ dual इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप लैस रहेगी और इसके साथ ही यह व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) चार्जिंग सुविधा से भी लैस रहेगी।

Harrier EV फुल चार्ज में चलेगी 500 KM

एक अनुमान के मुताबिक कहा जा रहा है कि टाटा एसयूवी फुल चार्ज में करीब 400 से 500 km. तक चलेगी। जो की महिंद्रा XUV700 इलेक्ट्रिक और Hyundai Kona ev, Kia ev6 को चुनौती देगी।

Read Also: भारत में जल्द लॉन्च होगी BYD Seagull इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर 405 किमी की रेंज, कीमत 10 लाख रुपए से भी कम

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular