Homeटेक & ऑटोटाटा बना रही है एक बेहतरीन स्टाइलिश Electric Car, हॉलीवुड में इस्तेमाल...

टाटा बना रही है एक बेहतरीन स्टाइलिश Electric Car, हॉलीवुड में इस्तेमाल होती है ऐसी कारें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Electric Car: देश के इलेक्ट्रिक सेगमेंट के रूझान को देखते हुए कंपनियाँ भी लगातार इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर रही है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Moters) एक डैशिंग कार बनाने की प्लानिंग कर रही है। इसका लुक देखने में काफी क्लासिक होगा तो चलिए फिर इसके बारे में जान लेते हैं।

ये होगा कार का नाम

जिस कार के बारे में हम आपसे बात कर रहे हैं उसका नाम है Tata Avinya जिसकी फिलहाल तो कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है लेकिन कुछ डिटेल्स लीक हो चुकी हैं। Tata Avinya कार में तकरीबन 200 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिल सकता है। जिसके कारण इसे कम स्पेस में भी आसानी से मोड़ा जा सकेगा। इसमें कलर वेरिएंट के तौर पर कई आकर्षक कलर शामिल किए जाएंगे।

2025 में हो सकती है एंट्री

दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने Tata Avinya कार पर काम शुरू कर दिया है साल 2025 में इसकी एंट्री हो सकती है। यह कार कंपनी की जेन3 इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लैटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। इसको खासतौर से युवा वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है।

Read Also: इस छोटू इलेक्ट्रिक कार ने मार्केट में मचाया तहलका, सिर्फ 20 मिनट में बिक गई 150 यूनिट्स, जानिए डिटेल्स

Tata Avinya mileage

फिलहाल, कंपनी की तरफ से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अनुमान के मुताबिक इसे सिंगल चार्जिंग में 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इतना ही नहीं इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इसे महज 30 मिनट के अंदर ही चार्ज किया जा सकेगा। इसमें अन्य फीचर्स के तौर पर इन्फोटेनमेंट सिस्टम, बेहतरीन लुक्स वाले अलॉय व्हील देखने को मिलेंगे। गाड़ी एडास, वॉयस कमांड जैसे फीचर्स से लैस हो सकती है।

Tata Avinya Price

Tata Avinya कार की कीमत करीब 30 लाख के आस-पास हो सकती है। ये कार मिडिल क्लास की रेंज से तो बाहर होने वाली है जिसका अंदाजा अभी से लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular