Homeस्पोर्ट्सवर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद Suryakumar Yadav पर पैसों की...

वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद Suryakumar Yadav पर पैसों की हो रही है बारिश, लखपति से बन गए करोड़पति

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

T20 विश्व कप ( ICC T20 World Cup) का मुकाबला अपने समापन की ओर जा रहा है और इस T20 विश्व कप में मात्र 2 मैच बाकी हैं। पहला इंडिया और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को होने वाला सेमीफाइनल मैच है तो वहीं दूसरा मैच 13 नवंबर को T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच है। T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह शिकस्त देकर अपनी जगह बना ली है तो वही अब सबकी निगाहें 10 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मैच पर टिकी हुई है।

हालांकि, इस T20 वर्ल्ड कप ( ICC T20 World Cup) में सबसे ज्यादा किसी प्लेयर की चर्चा हो रही है तो वह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) हैं। सूर्यकुमार यादव पूरे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस T20 वर्ल्ड कप में कई बेहतरीन पारियों से टीम को जीत दिलाई है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको सूर्यकुमार यादव के बारे में बताने वाले हैं। इस लेख में हम बताएंगे कि कैसे कभी आईपीएल में लाखों में बिकने वाले सूर्यकुमार यादव आज करोड़पति बन गए हैं।

आईपीएल में Suryakumar Yadav को मिले थे 10 लाख

T20 वर्ल्ड कप ( ICC T20 World Cup 2022) में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद दुनिया के सबसे नंबर वन प्लेयर बनने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जर्नी साल 2013 में आईपीएल से शुरू हुई थी। साल 2013 के आईपीएल में सूर्यकुमार यादव को 10 लाख मिले थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव को बाद में मुंबई इंडियंस का साथ मिला और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कभी आईपीएल में 10 लाख मिलने वाले सूर्यकुमार यादव को करोड़ों रुपए मिलने लगे। ऐसे में कभी लखपति रहे सूर्यकुमार यादव इस समय एक करोड़पति के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सूर्यकुमार यादव कि कुल नेटवर्थ 32 करोड़ रुपया की है।

ऐड से हो रही है जबरदस्त कमाई

आपको यहाँ यह भी बता दें कि जब से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने वर्ल्ड कप में अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाया है तब से कई कंपनियों ने इन्हें एडवर्टाइजमेंट के लिए साइन कर लिया है और काफी ज्यादा कीमत में सूर्यकुमार यादव इन एडवरटाइजमेंट के लिए साइन कर रहे हैं।

लगातार कई नई-नई कंपनियों ने सूर्यकुमार यादव से एडवर्टाइजमेंट करने की डील साइन की है। कहना गलत नहीं होगा कि इस समय सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एक ऐसे प्लेयर बन गए हैं जिनकी चर्चा ना सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व में की जा रही है।

इसे भी पढ़ें –

सूर्यकुमार यादव को नहीं पता था कि वह दुनिया के T20 के नंबर 1 बल्लेबाज हैं, एंकर ने बताया तो हो गए अचंभित

पाक टीवी चैनलों पर सूर्यकुमार यादव की हो रही है जमकर चर्चा, पाकिस्तानियों ने कहा यह तो दूसरे ग्रह से आया है

T20 World Cup 2022 : 13 नवंबर को वर्ल्ड कप जीतकर बड़ा केक काटना चाहते हैं Virat Kohli

T20 वर्ल्ड कप के वे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है, युवराज और विराट के नाम भी है जबरदस्त रिकॉर्ड

T20 World Cup 2022 : अब फ्री में देख पाएंगे T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और फाइनल मैच, बस करना होगा यह काम

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular