Homeमनोरंजनआज 66 साल के हो गए अनिल कपूर, बेटी सोनम ने सोशल...

आज 66 साल के हो गए अनिल कपूर, बेटी सोनम ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्म में काम किया है। अनिल कपूर को उनकी एक्टिंग के अलावा फिटनेस की वजह से भी जाना जाता है, जो 66 की उम्र में भी काफी यंग और गुड लुकिंग लगते हैं।

ऐसे में अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारा-सा नोट लिखा है, जिसमें सोनम ने अनिल कपूर को दुनिया के सबसे बेस्ट पिता बताया है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिल कपूर की एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने सोनम के बेटे वायु को गोद में पकड़ा हुआ है।

Sonam Kapoor ने दी जन्मदिन की बधाई

इस फोटो को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा कि दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की बधाई, आप सबसे बेस्ट हैं। आप जो कुछ भी करते हैं वह सिर्फ हमारे लिए करते हैं, लव यू पापा। सोनम कपूर के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है।

Read Also: सैफ अली खान की पहली फिल्म रिलीज के वक्त ऐसी दिखती थी करीना कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर

आपको बता दें कि अनिल कपूर का जन्म 24 दिसम्बर 1956 को मुंबई में हुआ था, जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए 40 साल हो गए हैं। अनिल कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें बेटा, जुदाई, मिस्टर इंडिया, लाडला, राम लखन, नायक और वेलकम जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

Read Also: इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया था जेठालाल का रोल, आज उसी रोल को निभाकर हर दिल पर राज़ करते हैं दिलीप जोशी

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular