HomeमनोरंजनSalman Khan ने किराए पर दिया अपना बांद्रा वाला फ्लैट, किराया जान...

Salman Khan ने किराए पर दिया अपना बांद्रा वाला फ्लैट, किराया जान दंग रह जाएंगे आप, वसूलेंगे मोटी रकम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) की वैसे तो हर फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होती ही है और भाईजान अपने दबंग के सीक्वल बना बना कर के भी काफी बड़ी रकम कमा लेते हैं। इतना ही नहीं भाईजान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले (Salman Khan Nwt Worth) सितारों की लिस्ट में भी शामिल है। हालांकि अब भाई जान ने कमाई का एक और नया रास्ता ढूंढ लिया है।

जी हां आपको बता दें कि उनके पास मुंबई में कई सारी प्रॉपर्टीज है। और यह बात तो सभी जानते हैं कि सलमान (Salman Khan) लगजूलियस गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। तो अब ऐसे में सलमान खान ने अपना बांद्रा वाला एक अपार्टमेंट किराए पर उठा दिया है।

आपको बता दें कि यह अपार्टमेंट शिव अस्थान हाइट्स बांद्रा वेस्ट मुंबई में है। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जा रहा है कि है यह सिर्फ 758 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। लेकिन इतना कम एरिया होने के बावजूद भी इस अपार्टमेंट के महीने का किराया 95000 है।

33 महीने का बना ये एग्रीमेंट

आपको बता दें कि मनीकंट्रोल की एक खास रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के इस अपार्टमेंट के लिए एग्रीमेंट भी हुआ है और ऐसे में यह बताया जा रहा है कि यह एग्रीमेंट 6 दिसंबर को किया गया था। इतना ही नहीं किया एग्रीमेंट 33 महीने का है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि किराएदार ने इस एग्रीमेंट के लिए एडवांस में 2.85 लाख रुपए भी जमा किए हैं।

चारों तरफ फैली है Salman Khan की प्रॉपर्टी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान के पास एक नहीं बल्कि कई सारे फ्लैट है। उन्होंने बांद्रा में ही एक अन्य डुप्लेक्स 8.25 लाख रुपए महीने से किराए पर दिया है। इतना ही नहीं उनका यह फ्लैट मकबा हाइट पर 17 और 18 वीं फ्लोर पर बना हुआ है। इसी के साथ सलमान खान का खुद का एक पनवेल में सबसे बड़ा फार्महाउस भी है।

जानिए सलमान खान की नेटवर्थ

अगर बात सलमान की हो और नेटवर्थ का जिक्र ना हो ऐसा हो ऐसा हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड के दबंग खान की नेटवर्थ 2255 करोड़ है। वह हर साल 192 करोड रुपए तक की कमाई करते हैं। इस कमाई का सबसे ज्यादा हिस्सा वह ऐड के जरिए कमाते हैं। आपको बता दें कि वह बिग बॉस से भी अच्छी कमाई करते हैं और हर एक ऐड के लिए 6 से 7 करोड रुपए चार्ज करते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular