Homeबिज़नेसदिल्ली में सबसे सस्ता तो मुंबई में सबसे महंगा है पेट्रोल और...

दिल्ली में सबसे सस्ता तो मुंबई में सबसे महंगा है पेट्रोल और डीजल, देखें अपने शहर का रेट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कोरोना महामारी के बाद से लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। ऐसे में साल 2022 में लोगों को काफी ज्यादा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है और इस बीच पेट्रोल और डीजल की महंगाई ने लोगों का जीना हराम कर दिया था। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद से देश में अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भारी गिरावट देखने को नहीं मिला है।

हालांकि, आज हम आपको आपके शहर के पेट्रोल के रेट के बारे में बताने वाले हैं। यानी आप जिस शहर में रहते हैं वहाँ पर इस समय पेट्रोल की कीमत क्या है इसके बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं।

दिल्ली

सबसे पहले बात करते हैं देश की राजधानी दिल्ली की तो दिल्ली में इस समय पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपया प्रति लीटर है तो वही बात करें राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत की तो राजधानी दिल्ली में डीजल 89.62 रुपया प्रति लीटर है।

चेन्नई

चेन्नई में इस समय पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपया प्रति लीटर है। तो वहीं बात करें डीजल की तो चेन्नई में डीजल 94.24 रुपया प्रति लीटर है।

कोलकाता

वही बात करें कोलकाता की तो कोलकाता में 106.03 रुपया प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। वहीं कोलकाता में डीजल 92.76 रुपया प्रति लीटर मिल रहा है।

मुंबई

सपनों के शहर मुंबई में पेट्रोल इस समय आसमान छू रहा है।आपको बता दें कि मुंबई में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मिल रहा है। इस समय मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपया प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल भी काफी ज्यादा महंगा मिल रहा है। मुंबई में 97.28 रुपया लीटर डीजल मिल रहा है।

हर रोज ऐसे देखें अपने शहर का पेट्रोल और डीजल का रेट

बता दें कि अगर आप भी अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का रेट रोज जानना चाहते हैं तो आप गूगल पर लाइव पेट्रोल और डीजल रेट सर्च करें और उसके बाद उस वेबसाइट को ओपन करें और उसके बाद आप उसमें अपने स्टेट को सेलेक्ट करें और उसके बाद दूसरे ऑप्शन में आप अपने शहर को सेलेक्ट करें। इसके बाद नीचे आपके शहर का पेट्रोल और डीजल का रेट आपको शो होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें – सभी LPG कनेक्शन के साथ मिलता है 50 लाख रुपए का बीमा, जानें अपना अधिकार

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular