Homeटेक & ऑटोनई रॉयल एनफील्ड हिमालयन की डिलीवरी शुरू, देखें फीचर्स और कीमत

नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन की डिलीवरी शुरू, देखें फीचर्स और कीमत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Royal Enfield Himalayan 450: दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई हिमालयन 452 बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह बाइक 24 नवंबर को मोटोवर्स 2023 में लॉन्च की गई थी। इसे तीन वेरिएंट – बेस, पास और समिट में लॉन्च किया गया है। इनमें केवल रंगों का अंतर है।

हिमालयन 452 को रॉयल एनफील्ड हिमालयन के पुराने मॉडल की तुलना में बेहतर लुक और दमदार इंजन के साथ उतारा गया है। इसमें एक नया ट्विन-स्पर ट्यूबलर फ्रेम भी दिया गया है।

नई हिमालयन में ये सुविधाएं हैं

नई हिमालयन में एक नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसे एक जॉयस्टिक से नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है, जो ट्रिपर नेविगेशन और फुल मैप्स की सुविधा प्रदान करती है।

इस बाइक में आगे 43mm फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक सस्पेंशन है। दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक हैं। सुरक्षा के लिए ड्यूल-चैनल ABS दिया है, जिसे रियर व्हील पर बंद किया जा सकता है।

नई हिमालयन बाइक की कीमत

नई रॉयल एनफील्ड हिमालयन में नया 452cc का इंजन है। यह इंजन 39.5bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स है। इसमें राइड-बाय-वायर के साथ 2 राइडिंग मोड- परफॉर्मेंस और इको हैं। इसकी कीमत 2.69 लाख रुपये से शुरू होकर 2.84 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।

Read Also: महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट की पहली तस्वीरें लीक, देखिए कैसा होगा नया लुक

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular