टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पूरी दुनिया में अपनी खेल और कप्तानी की वजह से लोकप्रिय है. वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं. आईपीएल में भी जब धोनी मैदान पर खेलते हैं तो उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा उन्हें सपोर्ट करने के लिए स्टैंड में खूब चियर करते हैं. इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के घर खुशियों ने दस्तक दी है जिसके बाद धोनी और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है. इतना ही नहीं जीवा भी इस वक्त ये खुशखबरी को पाकर फूले नहीं समा रही है.
धोनी के घर आया नया मेहमान
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें यह देखा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के घर एक नया मेहमान आया है. दरअसल हाल ही में धोनी के घर एक नया घोड़ा आया है जिसे वह अपने फार्महाउस में पाल रहे हैं. यह तो हर कोई जानता है कि घोड़ा पालना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. इस वजह से धोनी को इस नए मेहमान के लिए खूब शुभकामनाएं भी दी जा रही है. इस मेहमान के आने से धोनी की बेटी जीवा सबसे ज्यादा खुश नजर आ रही है, जो उसके साथ खेलती भी दिखी और उसने इस घोड़े को अपना नया भाई भी बना दिया है.
![](https://awesomegyan.co/wp-content/uploads/2023/07/MS-Dhoni-1-1024x576.webp)
परिवार का अभिन्न अंग बन चुका है ये घोड़ा
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने जिस घोड़े को अपने फॉर्म हाउस में रखा है, वह उनके परिवार का एक अभिन्न अंग बन चुका है, जिससे उनकी बेटी जीवा काफी अटैच हो चुकी है. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को गाड़ियों के साथ-साथ जानवरों से भी काफी प्यार है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के इस सराहनीय कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनके परिवार में एक नए सदस्य के आने को लेकर लोगों ने बधाइयां देना भी शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि यह घोड़ा दिखने में बेहद ही प्यारा है जिसके माथे पर जीवा अपने हाथ रखे हुए उसे सहलाती नजर आ रही है.
Read Also: Cricketer Kaise Bane : भारतीय टीम में एक अच्छा और उम्दा क्रिकेटर कैसे बनें, जानें पूरी जानकारी