HomeमनोरंजनManisha Rani First Car: बिग बॉस फेम मनीषा रानी ने खरीदी मर्सिडीज,...

Manisha Rani First Car: बिग बॉस फेम मनीषा रानी ने खरीदी मर्सिडीज, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Manisha Rani First Car: बिहार की एक गाँव की लड़की मनीषा रानी, जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस है, आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अपनी मजेदार पर्सनैलिटी से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली मनीषा ने शो में सेकेंड रनर-अप का खिताब जीता था। अब मनीषा घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद मनीषा ने पहले नया घर लिया था और अब कार भी खरीद ली है।

मनीषा रानी के पास मुंबई में कोई गाड़ी नहीं थी। बिग बॉस से निकलने के बाद उन्हें अक्सर ऑटो रिक्शा या दोस्तों की गाड़ी में देखा जाता था। अब आखिरकार मनीषा ने अपनी खुद की गाड़ी खरीद ली है और वो भी मर्सिडीज। मनीषा रानी ने नई गाड़ी खरीदने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

Manisha Rani First Car

मनीषा रानी ने एक नई कार खरीदी है। यह कार काले रंग की है और मर्सिडीज सीएलए 200 है। मनीषा ने अपनी नई कार की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालीं। तस्वीरों में मनीषा कह रही हैं, “सपने एक दिन में नहीं पूरे होते हैं, लेकिन अगर हम रोज मेहनत करें तो एक दिन सपने जरूर पूरे होते हैं।”

मनीषा रानी ने खरीदी अपनी पहली सपनों की कार

नई कार खरीदने से मनीषा रानी बहुत खुश हैं। उन्होंने इसका जश्न मनाने के लिए एक बड़ा केक काटा। केक में 10 टियर थे, क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मनीषा शॉर्ट ड्रेस और बूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “सपने कभी नहीं मरते। मैंने अपनी पहली कार खरीद ली है।” कार की कीमत 36.97 लाख रुपये है।

मनीषा रानी बिग बॉस के बाद बहुत लोकप्रिय हो गई हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। जल्द ही वह अभिषेक मल्हन के साथ एक गाने में नजर आएंगी।

Read Also: Bigg Boss 17: ‘जन्म से विदेशी, दिल से देसी’, बोलकर बिग बॉस के घर में वाइल्डकार्ड एंट्री मारेंगे K-Pop स्टार Aoora

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular