Homeस्पोर्ट्सइस दिग्गज क्रिकेटर ने बचाया था विराट कोहली का करिअर, उसी ने...

इस दिग्गज क्रिकेटर ने बचाया था विराट कोहली का करिअर, उसी ने कप्तान भी बनाया, हुआ बड़ा खुलासा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में लाखों फैंस हैं, जो उनकी बैटिंग और विकेटकीपिंग के दीवाने हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम को नई बुलंदियों पर पहुँचाया था, जबकि उन्होंने विराट कोहली के खराब फॉर्म पर पटरी पर लाने का काम भी किया था।

इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, लेकिन हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह सहवाग ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। वीरेंद्र सिंह सहवाग ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के कप्तान की कमान संभालने के सात साथ विराट कोहली के करियर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। Read Also: क्या क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

विराट के कंधे पर था धोनी का हाथ

आज विराट कोहली को उनकी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, जिनका करियर साल 2012 में बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था। उस वक्त टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हो रहा था, जिसमें विराट कोहली लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे थे। Read Also: एमएस धोनी ने खरीदी Kia की नई इलेक्ट्रिक कार, 18 मिनट में फुल चार्ज होकर 700 KM चलती है

ऐसे में सिलेक्टर्स विराट कोहली की जगह किसी नए खिलाड़ी (रोहित शर्मा) को टीम में शामिल करना चाहते थे, लेकिन उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को टीम में रखा। इसके बाद पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली का ठीकठाक प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 75 रन बनाए थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली पर भरोसा दिखाया था, जिसके बदले कोहली ने अपनी टीम के लिए जरूरी रन जुटाए थे। अगर उस दिन महेंद्र सिंह धोनी टीम सिलेक्टर्स की बात मान कर विराट को टीम से बाहर निकाल देते, तो शायद विराट कोहली का करियर खराब हो सकता था।

Read Also: पढ़ाई के पिच पर अच्छे नहीं थे धोनी, जानिए कितना पढ़े-लिखे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular