Homeन्यूज़World Mental Health Day 2022: हर आठ में से एक व्यक्ति है...

World Mental Health Day 2022: हर आठ में से एक व्यक्ति है मानसिक रोग का शिकार, ये उपाय है काफी कारगर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

World Mental Health Day 2022: दोस्तों, अक्सर कहा जाता है “पहला सुख निरोगी काया” अर्थात् यदि तन ही स्वस्थ नहीं है तो हम किसी भी कार्य में सफलता अर्जित नहीं कर सकते है। मानसिक तनाव को ख़ुद’कुशी का भी एक बड़ा कारण माना जाता है विद्यार्थी हो या कर्मचारी सभी किसी न किसी प्रकार के तनाव से ग्रस्त होते है।

मानसिक तनाव के क्या है प्रमुख कारण

  1. जीवन शैली में बदलाव- आजकल की दौड़भरी जिंदगी में हर कोई शख्स खानपान से लेकर रहन सहन में बदलाव कर रहा है।
  2. गलत खान-पान की आदत- अक्सर कहा जाता है “जैसा खावे अन्न, वैसा होवे मन” इसलिए वर्तमान में पैक्ड फूड और फास्ट फूड का प्रयोग बड़ा है जिस कारण स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
  3. आर्थिक कारण- मानसिक स्वास्थ्य मुख्य रूप से आर्थिक कारणों से प्रभावित होता है, इसमें गरीबी और बेरोजगारी को देखा जा सकता है।
  4. भरपूर नींद न ले पाना- वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एक सामान्य व्यक्ति के लिए 7-8 घंटे नींद लेना जरूरी होता है।
  5. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बढ़ता प्रयोग- वर्तमान में मोबाइल और कंप्यूटर पर लोग दिन-रात लगे रहते है, सोशल मीडिया साइट्स भी इसका एक पहलू है।

शारीरिक स्वास्थ्य पर भी होता है इसका असर

मन के साथ ही तन की स्वस्थता भी जरूरी होती है यदि मन ही स्वस्थ नहीं रहेगा तो तन भी स्वस्थ नहीं रह सकता है। तनाव के प्रभाव से शरीर में अनेक गतिविधियाँ संचालित होती है जैसे तेज बहाव, चिड़चिड़ापन आदि।

मानसिक स्वास्थ्य को इस तरह कर सकते है सुरक्षित

  1. प्रतिदिन व्यायाम करना- प्रात: कल में उठ कर 15-20 मिनट व्यायाम करना उचित होता है।
  2. नियमित दिनचर्या- सुबह से रात के समय तक का सभी कार्यों का निर्धारण करना ठीक माना जाता है।
  3. उचित खानपान- बाहर के पैक और तले हुए खाने के प्रयोग से बचना अच्छा होता है।
  4. अच्छी यादों का स्मरण- पुरानी असफलताओं को भूल जाना ठीक है और अपनी उपलब्धियों को याद करना अच्छा होता है।

क्यों मनाया जाता है मानसिक स्वास्थ्य दिवस

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार वैश्विक स्तर पर हर आठ में एक शख्स मेंटल डिसऑर्डर का शिकार है। इस दिवस को मानने का प्रमुख उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन में प्रयास करना है।

यह है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम

10 अक्टूबर 2022 को मनाए जाने वाले विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘मेक मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग फॉर ऑल ए ग्लोबल प्राइयॉरिटी’ को रखा गया है। यह थीम प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित की जाती है और विश्व स्तर पर मान्य होती है। यह थीम प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित की जाती है और विश्व स्तर पर मान्य होती है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular