Homeस्पोर्ट्सMS Dhoni की इस हरकत के बाद तेज हुई उनके रिटारमेंट की...

MS Dhoni की इस हरकत के बाद तेज हुई उनके रिटारमेंट की ख़बरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2023, MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग का 16 वां सीजन हर तरीके से अपने दर्शकों के दिमाग में अपनी अमिट छाप छोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है। इस सीजन में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखे जा रहे हैं तो वही विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई के साथ-साथ सीएसके को 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताने वाले धोनी के संन्यास लेने वाली खबरें भी थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी हाल ही में धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर से धोनी के संन्यास पर अटकलें तेज हो गई हैं।

क्या आईपीएल 2023 होगा धोनी का आखिरी सीजन

सीएसके की कमान संभालने वाले धोनी जल्द ही 42 साल के होने वाले हैं। ऐसे में लगातार बढ़ रही उनकी उम्र को लेकर के उनके फैंस के बीच यह प्रश्न बार-बार उठ रहा है कि क्या धोनी का ये आखरी सीजन होगा। जिस पर धोनी ने साफ शब्दों से बयान दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी को नहीं इस खिलाड़ी को बेहतरीन फिनिशर मानते है इमरान ताहिर, दिया ये हैरान कर देने वाला जवाब

अपने रिटायरमेंट पर बोले धोनी

सीएसके के कप्तान धोनी ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट को लेकर के कुछ खुलासे किए हैं। जब धोनी से तो उसके बाद पूछा गया कि “आपका यह आखरी सीजन है और आप इसको किस तरीके से इंजॉय कर रहे हैं क्या यह फैंस आपको बार-बार फेयरवेल देने के लिए आ रहे है” इस पर धोनी ने जवाब देते हुए कहा कि “यह फैसला आपने किया है यह मेरा आखिरी आईपीएल नहीं है।” बता दें धोनी ने चेन्नई के सभी खिलाड़ियों के साइन की हुई जर्सी भी गिफ्ट में दी है।

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर

बात अगर महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की करें तो बता दें कि धोनी ने साल 2008 में अपना डेब्यू किया था और इस दौरान उन्होंने 245 मुकाबले खेलते हुए 135.9 के स्ट्राइक रेट और 39.5 के औसत के साथ 5054 रन बनाए हैं। बता दें धोनी अपनी कप्तानी के दौरान चार बार चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की ट्रॉफी भी जिता चुके हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular