Homeस्पोर्ट्सरोहित न विराट, धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी मानते हैं लिटिल मास्टर,...

रोहित न विराट, धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी मानते हैं लिटिल मास्टर, अपने दिल के करीब लिया धोनी का ऑटोग्राफ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2023, MS Dhoni: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में आईपीएल (IPL 2023) का 61 वां मुकाबला खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह आखिरी मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेला। टॉस जीतकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने निर्धारित ओवर खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए थे।

वही केकेआर (KKR) की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर कुछ ओवर शेष रहते हुए मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। भले ही इस मुकाबले में धोनी की टीम हार गई हो लेकिन इस मैच के खत्म होने के बाद मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला। जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

गावस्कर ने अपने दिल के करीब लिया धोनी का ऑटोग्राफ

दरअसल इस मुकाबले के खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम मैदान का चक्कर लगा रहे थे। इसी बीच आईपीएल में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) मैदान में आते हैं उनके साथ बातचीत करते हैं और उनके करीब आकर अपनी शर्ट पर ही उनसे ऑटोग्राफ मांगते हैं।

Read Also: धोनी को लेकर ये क्या बोल गई सामंथा रुथ प्रभु, कहा- मै उनके दिमाग में घुस कर करना चाहती हूँ ये काम

जिसके बाद धोनी ने तुरंत ऑटोग्राफ दिया और उन्हें अपने गले से लगा लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस बॉन्डिंग को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है चेन्नई

आईपीएल (IPL) को चार बार ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम के पास एक और आईपीएल जीतने का मौका है। बता दें कि भले ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई इस मुकाबले में हार गई हो। लेकिन वह अभी भी अंक तालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular