Homeमनोरंजनसलमान खान से मिलने 1100 KM साइकिल चलकर जबलपुर से मुंबई पहुँचा...

सलमान खान से मिलने 1100 KM साइकिल चलकर जबलपुर से मुंबई पहुँचा फैन, एक्टर ने हालचाल पूछने के बाद खिलाया खाना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के दुनिया भर में लाखों फैंस हैं, जो एक्टर की एक झलक पाने के लिए घंटों इंताजर करते हैं। लेकिन आज हम आपको सलमान खान के उस फैन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने हीरो से मिलने के लिए मध्य प्रदेश से मुंबई तक 1,100 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया है।

इस फैन का नाम समीर है, जो मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से ताल्लुक रखते हैं। समीर बचपन से सलमान खान के बड़े फैन रहे हैं, जो अपनी जिंदगी में एक बार अपने फेवरेट हीरो से मिलना चाहते थे। लिहाजा सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर समीर जबलपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए, जिसके लिए उन्होंने साइकिल पर सफर किया।

सलमान खान के बड़े फैन हैं समीर

सलमान खाने 27 दिसम्बर को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जबकि इस दौरान काफी ज्यादा ठंड थी। ऐसे में समीन अपने फेवरेट एक्टर से मिलने के लिए कड़ाके की ठंड में साइकिल पर सफर करते हुए 7 दिनों बाद जबलपुर से मुंबई पहुँचे, जिसके बाद उन्होंने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बार सलमान खान का घंटों इंतजार किया।

Read More: अब तक मैं दादा जी बन गया होता, बिग बॉस के सेट पर सलमान खान ने किया था बचपन के प्यार का खुलासा

ऐसे में गैलेक्सी अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड ने सलमान खान को बताया कि उनका एक फैन उसने मिलने के लिए जबलपुर से मुंबई आया है, जिसके बाद सलमान तुरंत अपने फैन से मिलने के लिए रात के तीन बजे घर से बाहर आए। सलमान खान से मिलने के बाद समीर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, जबकि अपने बचपन का सपना पूरा होने पर समीर काफी ज्यादा खुश थे।

समीर ने बताया कि वह हर साल सलमान खान के जन्मदिन पर उनसे मिलने के लिए जबलपुर से मुंबई आते थे, लेकिन उनकी कभी सलमान से मुलाकात नहीं हो पाई। वहीं सलमान खान ने अपने फैन का हालचाल पूछने के बाद उन्हें खाने पर अपने घर बुलाया, जिसके बाद समीर ने खाना खाने के बाद सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी और उनसे विदा लेकर जबलपुर वापस लौट गए।

Read More: कई खूबसूरत हसीनाओं को मात देती है सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड, 62 साल की उम्र में भी लगती हैं कमाल

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular