Homeन्यूज़पिता के निधन के बाद पहली बार सौतेली माँ से मिले चिराग,...

पिता के निधन के बाद पहली बार सौतेली माँ से मिले चिराग, तो बेटे को गले लगाकार माँ ने कहीं ये बड़ी बात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस समय बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी पार्टीयो की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है।और ऐसे वक्त में राम विलास पासवान के निधन के बाद पार्टी के साथ साथ परिवार की भी सारी जिम्मेवारी उनके पुत्र चिराग पासवान के कंधो पर आ गई है। पार्टी की जिम्मेवारी वे पिछले1 वर्ष से संभालते आ रहे है लेकिन पिता के निधन के बाद जिम्मेदारियों का बोझ और भी उनके कंधो पर बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें – 2 शादियां की थी पासवान जी ने,पहली पत्नी झोपड़ी में ही रहती है,चार बच्चे हैं,लेकिन दुनिया सिर्फ चिराग को जानती हैं

अब चिराग को पार्टी के साथ साथ परिवार को भी लेकर चलना है। इस बार एनडीए पार्टी से पृथक होकर अपने पार्टी के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। जिससे चिराग को बिहार विधासभा में चुनौतीपूर्ण चुनाव लड़ना होगा।

Chirag-paswan

राम विलास पासवान के निधन और चुनाव के घटनाक्रम में राम विलास पासवान की पहली पत्नी और चिराग की सौतेली माँ राजकुमारी देवी चर्चा के विषय में बनी हूई है। मिडिया से मुखातिब होकर राजकुमारी देवी ने बताया की चिराग पहली बार उनसे मिले। आपको बता दे कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता का अस्थि विसर्जन करने वे अपने पैतृक गाँव शहरबन्नी गए थे। इसी दौरान वे अपनी सौतेली माँ से मिले थे।

मिडिया से क्या बोली राजकुमारी देवी

Chirag-paswan-step-mother

राजकुमारी देवी ने मिडिया को बताया की राम विलास पासवान के निधन के बाद वे उनके अंतिम दर्शन के लिए पटना स्थित उनके आवास पर गई थी। राजकुमारी देवी ने ये भी बताया की जब चिराग पासवान अपने पिता के अस्थि विसर्जन के लिए अपने पैतृक गाँव शहरबन्नी आए थे तब उन्होने पैर छूकर मुझसे आशीर्वाद लिया।

राजकुमारी देवी ने बताया की उनके पति रामविलास पासवान जी जब जीवित थे। तब तक चिराग से उनकी बातचीत नही होती थी लेकिन अब चिराग को पार्टी के साथ-साथ पूरे परिवार सह उनका भी ख्याल रखना होगा। उन्होंने चिराग पासवान को ही अपना सहारा माना।

चुनावी जीत के लिए दिया आशीर्वाद

Chirag-Paswan

बिहार विधानसभा में चुनावी जीत के लिए राजकुमारी देवी ने बेटे चिराग को आशीर्वाद दिया और कहा कि इस बार चुनाव में वे ही जीत हासिल करेंगे। राजकुमारी देवी ने नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान बताया कि अब चिराग को उनके निर्णय को मानना चाहिए और वे भी चिराग के हर बात को मानेगी। उन्होंने ने बताया कि उनके पति की दूसरी शादी के बाद उनका बेहद सम्पर्क कम हो गया था।

आपके जानकारी के लिए बता दे कि राजकुमारी देवी जो कि राम विलास पासवान की पहली पत्नी है वे आज भी अपने पैतृक गाँव शहरबन्नी में रहती है जो कि खगड़िया जिले में स्थित है।

यह भी पढ़ें

Most Popular