Homeटेक & ऑटोChandrayaan-3 Update : चांद तक पहुंचने में चंद्रयान 3 को मिलने वाली...

Chandrayaan-3 Update : चांद तक पहुंचने में चंद्रयान 3 को मिलने वाली हैं कई अड़चनें, जानें तजा अपडेट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chandrayaan-3 Latest Update : चंद्रयान 2 के फॉलोअप मिशन के तहत चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस प्रोजेक्ट पर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नज़र टिकी है। चंद्रयान 3 ने 14 जुलाई 2023 को अपने सफ़र की शुरुआत की थी। आज लगभग 10 दिनों के बाद आइए इसके अपडेट के बारे में जानकारी देते हैं:-

पृथ्वी और चांद के चक्कर लगाने के बाद चांद की सतह पर होगी लैंडिंग

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) पृथ्वी की कक्षा में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) के सतीश धवन स्पेस सेंटर (Satish Dhawan Space Centre) से 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रयान-3 पहले पृथ्वी के चक्कर लगाएगा। उसके बाद चांद के चक्कर लगाएगा और तब जाकर चांद की सतह पर लैंड करेगा।

25 जुलाई को पांचवी कक्षा में

लॉन्च के दूसरे ही दिन, चंद्रयान-3 धरती की दूसरी कक्षा में पहुंच गया था। वैज्ञानिक अब धीरे-धीरे इसकी गति बढ़ाकर धरती से इसकी दूरी को बढ़ा रहे हैं। वर्तमान स्थिति के अनुसार चंद्रयान 3 पृथ्वी के चौथे ऑर्बिट में प्रवेश कर चुका है और चक्कर लगा रहा है। कल यानी 25 जुलाई 2023 को लगभग 2- 3 बजे के आस पास यह पांचवीं ऑर्बिट में प्रवेश करने वाला है। चांद की ऑर्बिट में यह 31 जुलाई-1 अगस्त की रात में प्रवेश कर जाएगा।

चांद तक पहुंचने में होनी वाली अड़चन

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का पृथ्वी के ऑर्बिट से निकलकर चांद के ऑर्बिट में पहुंचना इतना आसान नहीं होगा। इसरो (ISRO) को इस मिशन के लिए कई चुनौतियां प्राप्त हो सकती हैं। पहली चुनौती यह होगी कि वह पृथ्वी के ऑर्बिट से सफलतापूर्वक आगे बढ़ पाए। दूसरी चुनौती यह होगी कि वह बिना किसी अड़चन के पृथ्वी से चांद तक निरंतर दूरी तय कर सके और किसी भी समस्या से बच सके। तीसरी चुनौती यह होगी कि चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच जाए।

Read Also: स्मार्ट मीटर में जलती-बुझती इस लाल बत्ती से बिजली कंपनी लोगों को लगाते है करोड़ों का चुना, जानिये कैसे

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular