Homeटेक & ऑटोबाल्टी ही बन जाएगी Washing Machine, कपड़े धोने के लिए नहीं करनी...

बाल्टी ही बन जाएगी Washing Machine, कपड़े धोने के लिए नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bucket Washing Machine: हम सभी कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। समय बचाने के लिए और कपड़ों को चमकदार बनाने के लिए वॉशिंग मशीन सबसे बेहतर विकल्प है, लेकिन वर्किंग प्रोफेशनल्स जो दूसरे शहरों में रहते हैं, वे वॉशिंग मशीन खरीदने की बजाए अधिकतर हाथों से ही कपड़े धोते हैं।

आजकल मार्केट में वाशिंग मशीन के काफी विकल्प मौजूद हैं और हम आज आपको सबसे सस्ती और किफायती पोर्टेबल वॉशिंग मशीन के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए।

स्पिनर अटैचमेंट के साथ मिलती है यह वाशिंग मशीन

Hilton एक ऐसी सेमी-ऑटोमैटिक पोर्टेबल मशीन है जो 3 किलो क्षमता रखती है। यह एक बकेट की तरह छोटी होती है। इसे आसानी से स्थानांतरित किया जा सकता है। इसमें एक बार में 5-6 कपड़े धोए जा सकते हैं।

Read Also: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते वक्त फॉलो करें ये आसान टिप्स, बिजली का बिल नहीं आएगा ज्यादा

इसके साथ एक स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। इसकी मदद से आप अपने कपड़ों को आसानी से सुखा सकते हैं। यह साधारण वाशिंग मशीन से काफी सस्ती, छोटी और यूजर फ्रेंडली भी है।

ऑटोमैटिक पावर ऑफ की सुविधा है मौजूद

आपको बता दें कि यह बकेट वाली वाशिंग मशीन काफी हल्की और ऑटोमैटिक पावर ऑफ की विशेषता के साथ मिलती है। यह बिजली बचाने में भी काफी मदद करती है। यह प्लग-इन करने के लिए भी काफी बेहतर है।

यदि आप ऐसा वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आप यह वॉशिंग मशीन ऑनलाइन खरीदते हैं तो आपको इसमें घर बैठे इसके फीचर्स को देख सकते हैं। बता दें कि इस मशीन का मार्केट प्राइस 5,999 रूपये है, लेकिन डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप इसे मात्र 4,590 में खरीद सकते हैं।

अमेजॉन पर उपलब्ध हैं कई अन्य विकल्प

इसके साथ ही Amazon पर आपको और भी कई विकल्प मिल जायेंगे, जैसे Openja Mini Foldable Washing Machine. यह मशीन यूएसबी पावर से चलती है और आप इसे आसानी से फोल्ड करके रख सकते हैं।

यह फुल्ली ऑटोमैटिक मशीन है, जो सिर्फ 10 मिनट में कपड़े धोती है। इसे आप आसानी से आलमारी या बैग में भी रख सकते हैं। यह चार्जेबल है और इसमें चार्जर साथ मिलता है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular