Homeप्रेरणा46 वर्षीय भारत सिंह ने पेश की प्रेम की अनूठी मिसाल, पत्नी...

46 वर्षीय भारत सिंह ने पेश की प्रेम की अनूठी मिसाल, पत्नी की परेशानी दूर करने लिए खोद डाला 31 फीट गहरा कुआं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश के 46 वर्षीय भारत सिंह मेर आज चर्चा का विषय बन गए हैं। गुना जिले में स्थित भानपुरा बाबा गाँव के निवासी भारत सिंह ने प्रेम की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपनी पत्नी के लिए 31 फीट गहरा कुआं खोद डाला। बात कुछ ऐसी है कि भारत सिंह की धर्मपत्नी को बहुत दूर जाकर पानी भरना पड़ता था, उन्हें रोजाना आधा किलोमीटर पैदल चलने पर हैंडपंप से पानी मिल पाता था, तुम अपनी प्रिय पत्नी की इस समस्या का स्थायी निवारण करने के लिए भारत सिंह ने यह क़दम उठाया।

15 दिन में ही अपने घर पर खोद दिया कुआं

भारत ने अपनी पत्नी की इस परेशानी को हल करने के लिए सिर्फ़ 15 दिन के अंदर ही लगभग 31 फीट गहरा और साढ़े चार फीट चौड़ा कुआं अपने घर पर ही खोद डाला। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत सिंह का कहना है कि पहले दिन जब उन्होंने कुआं खोदने हेतु अपने सारे औजार और ज़रूरत का सामान लिया तो उनकी पत्नी को उन पर विश्वास ही नहीं हुआ कि सुबह सच में कुआं खोद सकेंगे।

जिला कलेक्टर ने भी किया सलाम

भारत ने पूरी तरह ठान लिया था कि अपनी पत्नी की इस समस्या को दूर करने के लिए वे कुआं खोद कर ही दम लेंगे। बहुत ज़्यादा परेशान के बाद उन्होंने सिर्फ़ 5 दिनों में ही 15 फीट तक ज़मीन को खोद डाला था। इसके बाद उनमें और ज़्यादा आत्मविश्वास आया और फिर वे खुदाई करते रहे।

इस प्रकार से निरंतर मेहनत करने के बाद उन्हें पानी का स्रोत मिल गया और उनकी मेहनत सफल हुई। सभी लोग इस काम के लिए भारत की तारीफ कर रहे हैं और सभी का कहना है कि सबके पति भारत जैसे ही होना चाहिए। इतना ही नहीं ज़िला कलेक्टर ने भी उन्हें उनके इस कार्य के लिए सलाम किया। सच में अगर मन से चाहो तो हर काम मुमकिन है, जैसा कि भारत सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular