Homeटेक & ऑटोअब Smartphone का झंझट होगा खत्म, इस घड़ी से ही निपटा सकेंगे...

अब Smartphone का झंझट होगा खत्म, इस घड़ी से ही निपटा सकेंगे सारे काम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ambrane Crest Pro Smartwatch: देश में स्मार्टवॉच का क्रेज काफी बढ़ गया है। लोग किफायती कीमत पर बढ़िया फीचर्स वाली स्मार्टवॉच खरीदने की चाहत रखते हैं और इसी चाहत को पूरा करने के लिए हाल ही में Ambrane के द्वारा Ambrane Crest Pro Smartwatch को मार्केट में पेश किया गया है, जो कई हेल्थ फीचर्स और स्मार्ट फीचर्स के साथ आती है तो चलिए आपको इसके बारे में बता देते हैं।

Ambrane Crest Pro Smartwatch Specifications

Ambrane Crest Pro Smartwatch में कर्व्ड क्राउन दिया गया है जो गोल्ड डायल और नेविगेशन के साथ में फिजिकल बटन के रूप में उपलब्ध है। इसको मेटल से डिजाइन किया गया है जो दिखने में काफी खूबसूरत लगता है। पानी और डस्ट से सुरक्षित रखने के लिए इसे ip68 की प्रमाणित रेटिंग दी गई है।

Ambrane Crest Pro Smartwatch में 1.56 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो 360 x 360 पिक्सल के रेजोल्यूशन व 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें अन्य फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट मॉनिटर, एसपीओ2, जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Read Also: Nothing Phone 2 का डिजाइन और डिस्प्ले साइज हुआ लीक, जुलाई में लॉन्च होगा ये दमदार स्मार्टफोन

Ambrane Crest Pro की बैटरी

कंपनी के दावे के मुताबिक इस Ambrane Crest Pro Smartwatch की बैटरी नॉर्मल मोड में 15 दिनों तक चल जाती है जबकि क्लासिकल मोड में इससे लगभग 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वॉच 400 MAh की बैटरी से लैस है।

इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स भी दिए गए हैं इसके अलावा स्ट्रेस मीटर और स्लीप मोड की सुविधा भी दी गई है। Ambrane Crest Pro Smartwatch में इनबिल्ट माइक, स्पीकर, डायलर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है।

Ambrane Crest Pro Price

Ambrane Crest Pro Smartwatch को ब्लैक, ग्रीन Camouflage ब्राउन और Camouflage ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टवॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। Ambrane Crest Pro Smartwatch की कीमत 2,499 रुपए रखी गई है हालांकि इसे ऑफर्स के साथ कम कीमत में लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular