Homeमनोरंजनआलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम किया रिवील, कपूर खानदान के...

आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम किया रिवील, कपूर खानदान के इस सदस्य ने किया नामकरण

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आलिया भट्ट बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन-बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट रणबीर कपूर के बच्चे की माँ बनी थी। आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया था और अब खबर यह आ रहा है कि आलिया भट्ट की बेटी का नामकरण हो गया है।

जी हाँ इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दिया है।

आलिया भट्ट की बेटी का हुआ नामकरण

बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का नामकरण आखिरकार हो ही गया। दरअसल, काफी समय से लोग बार-बार आलिया भट्ट से उनकी बेटी का नाम सोशल मीडिया के माध्यम से पूछ रहे थे।

ऐसे में आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी बेटी का नाम राहा कपूर रखा गया है। जिसके बाद से फैंस लगातार आलिया भट्ट की बेटी के भविष्य की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

कपूर खानदान के इस सदस्य ने किया है नामकरण

बता दे कि आलिया भट्ट की बेटी के नामकरण को लेकर लोग बार-बार सवाल पूछ रहे थे कि आखिर आलिया भट्ट की बेटी का नामकरण कौन करेगा। ऐसे में आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम के साथ-साथ अपने बेटी के नामकरण करने वाले सदस्य के बारे में भी बताया है।

दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए पोस्ट में बताया है कि उनकी बेटी का नाम राहा कपूर रखा गया है और इस प्यारे से नाम को कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी की दादी और रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर ने रखा है।

Also Read: द कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर के आए बुरे दिन, रोड पर बेचना पड़ा रहा है मूंगफली

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular