Homeज़रा हटकेसमय-समय की बात है! नन्ही-सी चिड़िया ने जीवित विषैले सांप को बनाया...

समय-समय की बात है! नन्ही-सी चिड़िया ने जीवित विषैले सांप को बनाया अपना भोजन, कैमरे में रिकॉर्ड हुई जबरदस्त Video

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमने अनेक मांसाहारी जीव जंतुओं को देखा है जो अपनी भूख मिटाने के लिए अपने से छोटे जीवों को मारकर खाते हैं। यह जीवन का चक्र है और इसमें कुछ भी अजीब नहीं है, लेकिन दोस्तों, हैरानी तो तब होगी जब कोई छोटा-सा जीव अपने से कई गुना ताकतवर और बड़े प्राणी को अपना शिकार बनाए।

सुनकर शायद आपको विश्वास न आए पर यह एक सच्ची घटना है, जिसमें एक नन्हीं-सी चिड़िया ने सांप को अपना भोजन बना लिया। एक पशुप्रेमी जोड़े ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को आप नीचे देख सकते है।

पति–पत्नी सुबह ड्राइव पर निकले तो देखा ऐसा नज़ारा।

जब सुबह के वक्त यह कपल प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए ड्राइव पर निकला तो करीब 9: 30 बजे इन्होंने जो नज़ारा देखा उसे देखकर उनके कदम अनायास ही वहीं रूकने पर विवश हो गए। Read Also: सांप और नेवले के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, जान बचाने के लिए ईंट की दीवार में छिप गया सांप, Video हुआ वायरल

उन्होंने देखा की एक सांप कीचड़ के बीच पड़ा था, वह सांप सामान्य नहीं लग रहा था और शायद ठंड की वजह से ज्यादा हिलने–डुलने में भी असमर्थ था। इसी बात का फायदा उठा रही थी एक छोटी-सी रंग–बिरंगी, सुंदर चिड़िया रानी…जो सांप के पेट में अपनी चोंच डाल कर उसे अपना शिकार बना रही थी।

सांप बना चिड़िया का भोजन

वीडियो में चिड़िया और सांप का यह दृश्य वाकई में भयानक और आश्चर्यचकित कर देने वाला है। चिड़िया सांप के पेट में छेद करके उसकी पेट की आंतों को बाहर निकाल देती है और उसे अपना भोजन बना रही है।

सांप था लड़ने में असमर्थ

वह कपल जिसने वीडियो अपलोड किया उनका कहना है कि उस वक्त सर्दी का मौसम था और वह सांप जो चिड़िया का शिकार बन रहा था, पहले से ही शारीरिक रूप से असामान्य लग रहा था, उस पर ठंड की वजह से उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी, वह हिल डुल नहीं पा रहा था। जिसका लाभ उस छोटी चिड़िया को मिला।

सोशल मीडिया पर हर रोज कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हम हैरान हो जाते हैं। इस अनोखी घटना का वीडियो लोगों ने खूब शेयर किया। यह नज़ारा जब कपल ने कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो कुछ ही समय में वायरल हो गया।

देखिए पूरा वीडियो–

Read Also: माँ के पास पहाड़ की चोटी तक पहुँचने के लिए भालू के बच्चे का संघर्ष देखकर बन जायेगा आपका दिन

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular