Homeमनोरंजनबेटी जीवा को गले लगाए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया...

बेटी जीवा को गले लगाए नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, जिनके दुनिया भर में लाखों फैंस हैं। भले ही महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के ज्यादातर फॉर्म से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

ऐसे में इन दिनों माही की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने बेटी जीवा को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

Read Also: 7 एकड़ में फैला हुआ महेंद्र सिंह धोनी का लग्जरी फार्म हाउस, इनसाइड तस्वीरें आई सामने

इस तस्वीर को जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें जीवा महेंद्र सिंह धोनी से लिपटी हुई है और उनके हाथ में एक छोटा-सा सॉफ्ट टॉय है।

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, जो अपनी टीम को अब तक 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीता चुके हैं। हालांकि इस बार महेंद्र सिंह धोनी का खराब फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 37 रन ही बनाए हैं।

हालांकि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी का नाम आठवें नंबर पर आता है, जिन्होंने 210 मैचों में कुल 4, 669 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular