Homeटेक & ऑटो5 जनवरी 2023 को लॉन्च होगा Redmi Note 12 Pro 5G, दमदार...

5 जनवरी 2023 को लॉन्च होगा Redmi Note 12 Pro 5G, दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरा फीचर्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमारे देश में Xiaomi के मोबाइल फोन्स काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जिसकी Redmi सीरीज काफी ज्यादा प्रचलित है। ऐसे में Xiaomi ने साल 2023 की शुरुआत में Redmi Note 12 Pro को लॉन्च करने का मन बना लिया है, जिसका फर्स्ट लुक 5 जनवरी को आम लोगों के सामने आएगा।

Xiaomi कंपनी इस फोन के दो नए हैंडसेट लॉन्च करेगी, जिसमें Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus का नाम शामिल है। यह दोनों ही स्मार्ट फोन 5जी फीचर के साथ आएंगे, जिसका कैमरा भी बहुत एडवांस है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि Redmi Note 12 Pro के बेहतरीन फीचर्स के बारे में।

Redmi Note 12 Pro फीचर्स

इस स्मार्ट फोन में 6.67 इंच की बेहतरीन एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मिल जाती है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ ही Redmi Note 12 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का बैक कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है।

Read Also: ये हैं साल 2022 में लॉन्च हुए सबसे Best 5G Smartphones, कीमत 15 हजार रुपए से भी कम

इसके साथ ही सेल्फी लवर्स के लिए बेहतरीन क्वालिटी का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जिसमें एलईडी फ्लैश लाइट की सुविधा भी मौजूद है। इस स्मार्ट फोन में 5, 000 mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 67 वॉट के फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है। कंपनी की मानें तो Redmi Note 12 Pro की बैटरी को 15 मिनट चार्ज करने पर पूरे 1 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular