Homeन्यूज़82 साल की उम्र में मुलायम सिंह यादव का निधन, अपने पीछे...

82 साल की उम्र में मुलायम सिंह यादव का निधन, अपने पीछे छोड़ गए कुल इतनी संपत्ति

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mulayam Singh Yadav Death: समाजवादी पार्ट के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है, उन्होंने 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। मुलायम सिंह यादव को उत्तर प्रदेश की राजनीति का रूख बदलने वाले अहम नेता का रूप में देखा जाता था, जिसकी वजह से लोग उन्हें प्यार से नेताजी भी कहते थे।

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले में एक किसान परिवार में हुआ था, जिन्होंने कॉलेज में टीचर के पद पर भी काम किया था। इसके बाद 28 साल की उम्र में मुलायम सिंह यादव पहली बार सांसद बने थे, जिसके बाद वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री का पद भी संभाल चुके थे।

Mulayam Singh Yadav Death

इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक करियर में 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं, यहाँ तक कि वह मृत्यु से पहले तक मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद थे। ऐसे में उन्होंने राजनीति में रहते हुए न सिर्फ वेतन प्राप्त किया, बल्कि उसके जरिए काफी संपत्ति भी जोड़ ली थी।

मुलायम सिंह यादव की कमाई का मुख्य जरिया कृषि और लोकसभा से मिलने वाला वेतन था, जिसका जिक्र उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जारिए किए गए एक हलफनामे में किया था। उस हलफनामे के अनुसार मुलायम सिंह के बैंक अकाउंट में 56 लाख रुपए जमा हैं, जबकि उनके घर में लगभग 16 लाख रुपए की नगदी मौजूद है।

इसके अलावा मुलायम सिंह की कमाई का एक जरिया कृषि भी है, क्योंकि उनका जन्म एक किसान के घर में हुआ था। लिहाजा मुलायम सिंह यादव के पास 7 करोड़ रुपए से अधिक जमीन और खेत हैं, जबकि 10 करोड़ रुपए से ज्यादा गैर कृषि भूमि भी मौजूद है। इस हिसाब से देखा जाए तो नेताजी के पास 17 करोड़ रुपए की सिर्फ जमीन ही जमीन मौजूद थी।

इसके अलावा नेताजी एक टोयोटा कार के भी मालिक हैं, जिसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपए के आसपास है। इसके अलावा मुलायम सिंह के पास 50 हजार रुपए की कीमत वाला एलिमिनेटर वाहन भी है, जबकि उनका मुख्य आवास लखनऊ में मौजूद है और इटावा में एक प्लॉट व पैतृक घर भी है।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए हलफनामे में मुलायम सिंह यादव ने अपनी कुल चल अचल संपत्ति 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपए बताई थी, जबकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी कुल संपत्ति 11 करोड़ रुपए के आसपास थी।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular