सोती हुई महिला के मुंह में घुसा 4 फीट लंबा सांप, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा…

सांप एक जहरीला जीव है, जिसे देखकर डर की वजह से अच्छे से अच्छे इंसान के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में जरा सोचिए अगर किसी इंसान के मुंह में 4 फीट लंबा सांप घुस जाए, तो उसकी हालत क्या होगी। यह एक काल्पनिक कहानी नहीं है, बल्कि एक महिला के साथ यह सब सच में हुआ है।

बताया जा रहा है कि एक महिला अपने घर में सो रही थी, इसी दौरान उसके मुंह में 4 फीट लंबा सांप घुस गया था। महिला को इस बात की भनक नहीं लगी और सांप उसके फूड पाइप तक पहुँच गया, जिसके बाद महिला आनन फानन में सांप को मुंह से बाहर निकालने के लिए डॉक्टर के पास चली गई। जबकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महिला के मुंह से निकला 4 फीट लंबा सांप

इस वीडियो में डॉक्टरों की एक टीम महिला के मुंह से 4 फीट लंबे सांप को निकाल रही है, जबकि उस सांप को देखकर डॉक्टर्स भी घबरा गए थे। डॉक्टरों ने महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया था, जिसकी वजह से महिला को होश नहीं था और डॉक्टर उसके मुंह से सांप बाहर निकाल रहे थे।

Read Also: कछुए का शिकार करने के लिए उसके खोल में घुस गया कोबरा, कुछ ही देर में जान बचाकर भागा, Video हुआ वायरल

इस वीडियो को देखकर डॉक्टर और आम लोग बहुत ज्यादा हैरान हैं, जबकि कई लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि महिला के मुंह में सांप कैसे घुस गया। इस वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करके डॉक्टरों की हिम्मत की तारीफ की है।

Read Also: शख्स ने बाथरूम में ठंडे पानी से King Cobra को नहलाया, लोग बोले- नहलाने वाला जिंदा है की नहीं