Homeस्पोर्ट्सIPL 2023: मैदान पर दिखा Virat Kohli का आदर्श अवतार, इस व्यक्ति...

IPL 2023: मैदान पर दिखा Virat Kohli का आदर्श अवतार, इस व्यक्ति के पैर छूने के लिए मैदान में लगाई दौड़

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2023, Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बेंगलुरु के साथ खेलते हुए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ना सिर्फ गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं। बल्कि वह अपनी अतरंगी हरकतों की वजह से भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं।

हालांकि विराट इस बीच एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वह किसी से मैदान पर लड़ाई की वजह से नहीं बल्कि अपने आदर्श की वजह से सुर्खियों में आए हैं। क्या है पूरा माजरा आइए जानते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर दिखा विराट का आदर्श रूप

दरअसल शनिवार को आईपीएल का 50 वां मुकाबला खिला गया था। जिसमें आरसीबी बनाम दिल्ली केपिटल्स के बीच एक शानदार भिड़ंत देखने को मिली थी। हालांकि इसी मुकाबले विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह मैदान पर एक शख्स के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।

IPL में अपने नाम का डंका बजाने के लिए पूरी तरह से तैयार है किंग कोहली, 12 रनों के साथ इस खास रिकॉर्ड को करेंगे अपने नाम

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

बता दे दिल्ली और आरसीबी के बीच यह मुकाबला देखने हैं उनके बचपन के बल्लेबाजी कोच भी मैदान पर आए थे। जिनको देखकर मैदान पर विराट उनके पास भागे-भागे जाते हैं और सबसे पहले उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं और फिर उनको अपने गले से लगाते हैं। हालांकि मैदान पर विराट का यह रूप सभी को पसंद आया सोशल मीडिया पर उनकी इस समय जमकर तारीफ भी हो रही है।

राजकुमार शर्मा ने किया खुलासा

आईपीएल के ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट्स इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसमें उनके बल्लेबाजी कोच ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि विराट जब पहली बार उनके पास आए थे। उस दौरान वंडर 11 खेल रहे थे उस दौरान विराट के साथ नहीं बल्कि अपने सीनियर्स के साथ खेलते थे। जिस पर मैंने उनको समझाया था कि वह आपकी उम्र से बहुत ज्यादा बड़े हैं। आपको अपनी आयु के बच्चों के साथ खेलना होगा। लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि बड़े बच्चे भी उन्हें आउट नहीं कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular