Homeभारत में 'Tree Man' के नाम से जाने जाते हैं, 1-2 नहीं...

भारत में ‘Tree Man’ के नाम से जाने जाते हैं, 1-2 नहीं बल्कि 1 करोड़ पेड़ लगाए हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अपनी पूरी जिंदगी पेड़ो को लगाने में बीता देने वाले तेलंगाना के खमाम जिले के दरिपल्‍ली रमैया को लोग ‘Tree Man‘ के नाम से जानते हैं। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्‍मानित भी किया जा चुका है। 71 वर्षीय रमैया हमेशा पेड़ों को संरक्षित करने में लगे रहते हैं। उन्होंने अभी तक एक करोड़ पेड़ लगाया है।

ये भी पढ़ें – 100 की है उम्र में भी आत्मनिर्भरता की मिसाल है पेंटिंग वाली दादी

लोग उन्हें पागल कहा करते थे

Tree-Man-of-india-Daripalli-Ramaiah

शुरुआत में जब वह पेड़ लगाते थे तो लोग उन्हें पागल कहा करते थे। लेकिन जब लोगों के सामने पर्यावरण संबंधी खतरा और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या सामने आई तब लोगों को उनकी पेड़ों को लगाने की अहमियत समझ में आई। उन्‍हें एकेडमी ऑफ यूनिवर्सल ग्‍लोबल पीस ने डॉक्‍टरेट तक की उपाधि भी दी गई है।

जहां जगह दिखती, वहीं लगा देते पेड़

Tree-Man-of-india-Daripalli-Ramaiah

वह पेड़ लगाने के इतने बड़े शौकीन थे कि उन्हें जहां कहीं भी खाली जगह दिख जाती वह वहां एक पेड़ लगा देते। दरअसल पर लगाने की शुरुआत उन्होंने अचानक नहीं की। वह अक्सर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को लेकर परेशान रहा करते थे। तब उन्होंने पेड़ों को लगाने का एक अभियान शुरू किया।

शुरुआत में वह पॉकेट में बीज और साइकिल पर पौधे को रखकर पूरे जिले में घूमते थे और जहां कहीं भी खाली जगह दिखता वहां पर लगा देते थे। और इस तरह करके वो अपने गांव के 4-4 किलोमीटर तक चारों दिशाओं में पेड़ लगा दिए जिससे पूरी हरियाली छा गई। इन पेड़ों की संख्या 3 हज़ार तक हो चुकी है।

बच्‍चों की तरह पालते हैं पेड़

Tree-Man-of-india-Daripalli-Ramaiah

अक्सर लोग पेड़ तो लगा देते हैं लेकिन पेड़ों की देखभाल नहीं करते हैं और वह पेड़ कुछ दिनों के बाद यूं ही सूख जाया करते हैं लेकिन दरिपल्ली रमैया ऐसा नहीं करते हैं, वह अपने लगाए गए पेड़ों की देखभाल एक बच्चे की तरह करते हैं। अगर कोई पेड़ सूख जाए तो वह एक माता पिता की तरह परेशान होते हैं, जिस तरह माता-पिता अपने बच्चों के कष्ट को देखकर होते हैं।

उनके पास 600 से ज्‍यादा वृक्षों के बीजों का संग्रह है

Tree-Man-of-india-Daripalli-Ramaiah

दरिपल्ली रमैया पेड़ लगाने के साथ-साथ इनकी गहन जानकारी रखते हैं, जैसे उनकी प्रजातियों, उनके उपयोग, लाभ, कैसे पेड़ लगाएं, कैसे पेड़ स्वस्थ रहें इत्यादि। उनके गांव में पुस्तकों की दुकानों पर जब भी पेड़ों के विषय को लेकर कोई नई पुस्तक आती है तो वह उसे जरूर पढ़ते हैं और सारी जानकारियां लेते हैं। उन्होंने अपने पास पूरे राज्य में पाये जाने वाले 600 से ज्यादा वृक्षों के बीजों का एक अनूठा संग्रह भी रखा हैं।

पेड़ लगाने के लिए बेच दी तीन एकड़ जमीन

Tree-Man-of-india-Daripalli-Ramaiah

हर वक्त अपने सर पर एक टीन की टोपी पहनने वाले रमैया लोगो को पर्यावरण, हरियाली और वृक्षारोपण के प्रति जागरुक करने का काम करते हैं। वह पेड़ लगाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने तो पेड़ लगाने के लिए अपनी 3 एकड़ जमीन तक भेज दी, जिससे वे उन पैसों से बीज खरीद सके।

वाकई में पर्यावरण, हरियाली के प्रति उनके प्रेम को देखकर लोग उन्हें सलाम करते हैं।

ये भी पढ़ें – राजस्थान के मरुस्थल में अनार की खेती, सलाना आय 25-30 लाख रुपये, बेटियों को दहेज में दिया 500 अनार के पौधे

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular