Homeआज का राशिफल 3 सितंबर 2020 - गुरुवार का दिन आपके लिए...

आज का राशिफल 3 सितंबर 2020 – गुरुवार का दिन आपके लिए क्या ला रहा है खास, जानिए यहां

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पंचाग के अनुसार हिंदी माह अश्विन का शुभारंभ हो चुका है। माह का बदलाव लेकर आता है शुभ और अशुभ दोनो ही समाचार । तो बिना किसी देरी के आइये जानते हैं गुरुवार 3 सितंबर का भविष्यफल ज्योतिष गढ़ना के अनुसार क्या कहता है आपके राशि का भविष्यफल।

मेष– नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लगने की सम्भावना है। जल्द बाजी में किया गया निवेश नुकसानदायक हो सकता है। आज आपका  स्वास्थ्य बाधित रहा सकता, क्रोध करने से बचें। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने का मौका मिलेगा।

वृषभ– आमदनी के कई अवसर बनेंगे। घर परिवार के लिए समय शुभकारी है। दाम्पत्य जीवन में सोच समझ कर चले अलगाव हो सकता है। तनाव रह सकता है।

मिथुन– आर्थिक स्थिति में बदलाव के योग बन रहे हैं। काम के कारण घर परिवार से दूरी हो सकती है। सेहत अनुकूल रहेगी, जल्दबाजी में वाहन चलाने से बचें।

कर्क– व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं खुद पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, किसी से भी विवाद में म उलझे,वाणी पर काबू रखें।

सिंह– लेन देन में सावधानी रखें,भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा। थोड़ा शांति से काम लें आपका अच्छा समय फल देगा।

कन्या– आमदनी में मुनाफा हो सकता है। लेन देन  में सावधानी रखें। घर परिवार सामान्य रूप से चलता रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

तुला– भरोसेमंद व्यक्ति धोखा दे सकता है।  मित्रों के साथ दिन बीतेगा,सेहत बिगड़ सकती है सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए दिन थोड़ा नेगेटिव रह सकता है।

वृश्चिक– किसी तरह का चालान लग सकता है सावधान रहें। परिवार के बल से समस्या का निवारण होगा, समय अच्छा बीतेगा।मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।

धनु– आर्थिक मालमों में दिन संतोष पूर्ण रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी साथ काम करने वाले व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

मकर– धन के मामले में फायदा हो सकता है, सोच समझ कर फैसले लेने की जरूरत है।महँगी वस्तु खोने के योग हैं सावधान रहें। तनाव और थकान के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

कुम्भ– आर्थिक स्थिति में जल्द ही बदलाव हो सकता है, पैसों के मामले में धैर्य रखें। परिवार के साथ बेहतर समय का आनंद उठाएंगे। स्वास्थ के लिए समय अनुकूल नही है सावधानी रखें।

मीन– शेयर में मुनाफा हो सकता है, लेकिन आपको सट्टेबाजी से दूर रहना चाहिए।परिवार की सुख सुविधा पर अधिक खर्च हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी,कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के कारण थकान महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें

Most Popular