Homeदुनिया की सबसे मोटी औरत बनने की चाहत रखने वाली लड़की, अब...

दुनिया की सबसे मोटी औरत बनने की चाहत रखने वाली लड़की, अब इस वजह से होना चाहती है दुबली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों क्या आप यकीन करेंगे की जब ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान है, और अपना वजन कम करना चाहते है। तब हमारे और आपके बीच में कोई ऐसा भी हो सकता है, जो खुद को दुनिया में सबसे मोटा बनाना चाहता हो। जी हां, यह सच है मोनिका रिले (Monika Riley) नाम की महिला खुद को दुनिया की सबसे मोटी महिला बनाने की जीतोड़ मेहनत कर रही थी। कि अचानक उनके बॉयफ्रेंड के कहने पर वे अपना वजन कम करने के लिए तैयार हो गयीं। फिर वे खुद को उसी इच्छाशक्ति से पतला करने में लग गई।

मोनिका रिले बताती हैं कि, जब वे सबसे मोटी थी तब उनका भजन 317 किलोग्राम था। लेकिन अब वो चाहती हैं कि, वो अपना वजन जितना ज्यादा हो सके कम कर लें।

मोनिका क्यों कम करना चाहती हैं अपना वजन?

मोनिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती हैं, और उनके बॉयफ्रेंड चाहते हैं कि वे मां बने इसके लिए उन्होंने जब पहली बार कोशिश की तब उनका वजन काफी अधिक था। जिस वजह से उनका 12 हफ्तों में मिसकैरेज हो गया।

इसे उन्होंने ज्यादा तवज्जो नहीं दी और दोनों ने दोबारा से एक बार फिर कोशिश की लेकिन इस बार भी उन्हें सफलता नहीं मिली और 14 हफ्तों में दोबारा से मोनिका का मिसकैरेज हो गया। इस बार मोनिका काफी आहत और उन्होंने अपना वजन कम करने की ठान ली। मोनिका कहती हैं कि “दुनिया की सबसे मोटी महिला बनकर खिताब जीतने से ज्यादा सुकून मां बनने की फीलिंग में है।”

मोनिका के जीवन में उनके बॉयफ्रेंड की भूमिका है काफी अहम:

मोनिका के बॉयफ्रेंड इस घटना के पहले तक जितनी शिद्दत से मोनिका को दुनिया की सबसे मोटी महिला होने का खिताब जिताने के लिए मेहनत कर रहे थे। अब उससे भी ज्यादा मेहनत मोनिका का वजन कम करने के लिए कर रहे हैं। वे मोनिका के खाने-पीने से लेकर यह भी ध्यान रखते हैं कि, उनको कब कितने बजे एक्सरसाइज करनी है।

वे दोनों अपने होने वाले बच्चे के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। और इसके लिए मोनिका भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। दो बार मिसकैरेज होने के बाद वे दोनों कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, और अब हर 15 दिन में डॉक्टर के पास जाकर सारे चेकअप टाइम से करवाते हैं। एक सेहतमंद बच्चे के लिए अपना पूरा ख्याल रखती हैं। इसमें उनके बॉयफ्रेंड भी उनका भरपूर सहयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular