Homeप्रेरणाये हैं भारत की पहली महिला लोको पायलट, पटरियों पर धड़ाधड़ दौड़ती...

ये हैं भारत की पहली महिला लोको पायलट, पटरियों पर धड़ाधड़ दौड़ती हैं ट्रेन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Woman Loco Pilot Debolina Roy: आज के आधुनिक समय में महिलाएँ हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, जो गाड़ी चलाने से लेकर प्लेन उड़ाने तक हर काम करती हैं। ऐसे में अब इस लिस्ट में महिला लोको पायलट का नाम भी शामिल हो गया है, जो पटरियों पर तेज रफ्तार से ट्रेन भागते हुए नजर आएगी।

हाल ही में भारतीय रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पद के लिए एक महिला अभियार्थी का चयन किया है, जिनका नाम देबोलीना रॉय (Debolina Roy) है। देबोलीना रॉय भारत की पहली महिला लोको पायलट (First Woman Loco Pilot) हैं, जो मुख्य रूप से त्रिपुरा से ताल्लुक रखती हैं। देबोलीना रॉय खड़गपुर मंडल के तहत असिस्टेंट लोको पायलट का पद संभाल रही हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है।

कौन हैं देबोलीना रॉय?

त्रिपुरा के अगरतला शहर से ताल्लुक रखने वाली देबोलीना रॉय ने डॉन बॉक्सो स्कूल से पढ़ाई पूरी की है, जिसके बाद उन्होंने टीईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। इसके बाद देबोलीना रॉय ने साल 2017 में कोलकाता से गार्गी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी।

Read Also: टीवी मकैनिक की बेटी ने रचा इतिहास, देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेगी सानिया मिर्जा

देबोलीना रॉय (Debolina Roy) का मानना है कि भारतीय रेलवे करियर बनाने के लिहाज से बहुत ही बेहतरीन है, इसलिए उन्होंने अपने लिए रेलवे का चुनाव किया था। देबोलीना रॉय के परिवार वाले उनकी इस उपलब्धि से काफी ज्यादा खुश हैं, वहीं देबोलीना अभी अपनी ट्रेनिंग पूरी कर रही हैं जिसके बाद उन्हें खड़गपुर डिवीजन में असिस्टेंट लोको पायलट का पद संभालने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular