Homeघर के इस दिशा में रखें मोरपंख, सदा रहेगा माँ लक्ष्मी का...

घर के इस दिशा में रखें मोरपंख, सदा रहेगा माँ लक्ष्मी का वास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मोरपंख को हम सभी ने भगवान श्री कृष्ण के मुकुट पर सजते हुए देखा है, मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को बहुत अधिक प्रिय है, इसीलिए वे इसे अपने मुकुट में सजाते थे।

कई लोग अपने घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए भी मोरपंख का उपयोग करते हैं, वहीं कुछ लोग कीड़े-मकौड़े या पतंगो को दूर रखने के लिए भी इसे अपने घर के कमरों में लगाते हैं। पर क्या आप यह जानते हैं कि मोरपंख के कुछ ख़ास ऐसे उपाय हैं जिससे आप धनवान बन सकते हैं। जिनके उपयोग से आपके पास धन की कोई कमी नहीं रह जायेगी। तो आइए बताते हैं कि क्या हैं वह ख़ास उपाय जिनका इस्तेमाल आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

घर में सुख समृद्धि के लिए

अगर आप भी अपने घर में सुख-समृद्धि का वास चाहते हैं तो, आपको अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में कई मोरपंखों से बनी मोरपंख की एक गड्डी रखनी चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि आती है साथी ही घर का वातावरण भी अच्छा रहता है।

पैसा टिकता नहीं तो करें यह उपाय

यदि आपके पास पैसा आते ही ख़र्च हो जाता है, पैसा हाथ में टिकता नहीं है तो आपको चाहिए कि आप अपने पूजा के स्थान पर मोरपंख रखें। ऐसा करने से घर में बरक्कत होती है और परिवारजनों के साथ आपसी सम्बंध भी मधुर बने रहते हैं।

तरक्की में आ रही है बाधा करें यह उपाय

अगर आपको तरक्क़ी नहीं हो पा रही है, लगातार आये दिन कोई न कोई मुसीबत आते रह रही है, सफलता के रास्ते में बाधा आ रही है, तो आपको घर के मुख्य द्वार पर भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा रखना चाहिए। इसी के साथ आप दो मोरपंख भी प्रतिमा के साथ रखें ऐसा करने से आपको सफलता भी मिलेगी और वस्तु दोष भी ख़त्म होते हैं।

राहु दोष से हैं परेशान तो करें यह उपाय

अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के कुंडली में राहु दोष है तो, उस व्यक्ति के दाहिनी बाह पर एक ताबीज में मोरपंख बाँधकर पहनाना देना चाहिए, इससे राहु दोष का अंत होता है, साथ ही जीवन की रुकावटों का भी अंत होता है।

नजरदोष को करता है दूर

कई बार काम में, स्वास्थ्य पर, घर परिवार में नज़र लग जाती है जिससे तरक्क़ी नहीं हो पाती, रोग घेर लेते है, घर की शांति ख़त्म हो जाती। इससे बचने के लिए घर में मोरपंख ज़रूर रखना चाहिए, इसे घर में रखने से नजरदोष दूर होते हैं।

पढ़ाई में मन नहीं लगता तो करें यह उपाय

अगर आपके बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता, पढ़ी हुई चीजें बच्चा भूल जाता है, याद नहीं रहता, तो आपको बच्चे की किताब में मोरपंख रखवाना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे का मन एकाग्र होता है और स्मरण शक्ति भी तेज हो जाएगी।

व्यापार में हो रहा है नुकसान, करें यह उपाय

यदि आपके व्यापार में लगातार नुक़सान हो रहा है तो आपको अपने दुकान की पूर्व दिशा में मोरपंख रखने की आवश्यकता है। इसके साथ ही चांदी या स्टील के पात्र में जल भर कर रखें। इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करें

जिस घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव रहता है, आपसी बातचीत बंद रहती है ऐसे घरों में बैडरूम के पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में मोरपंख रखना चाहिए। ऐसा करने से आपसी सम्बंध मधुर और बेहतर होते हैं।

घर में खुशहाली के लिए करें यह उपाय

अगर आप भी अपने घर परिवार में खुशहाली लाने चाहते हैं सभी को खुश रखना चाहते हैं तो भगवान श्रीकृष्ण को मोर मुकुट पहनाना चाहिए, और रोजाना नियमित उन्हें धूप-दीप दिखाना चाहिए। इससे घर में खुशहाली आती है, सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

अशांति का माहौल करें दूर 

अगर आपके घर में अशांति का माहौल रहता है, परिवार जनों के बीच कलह; क्लेश होता रहता है तो आपको अपने पूजा स्थान पर धर्म ग्रन्थों के बीच में मोरपंख रखना चाहिए। इससे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है तथा घर से अशांति दूर होती है। शुद्ध शांत वातावरण बना रहता है।

यह भी पढ़ें

Most Popular