Homeन्यूज़जानिए क्या होती है पकड़ौआ शादी, जिसके डर से मैरिज सीजन में...

जानिए क्या होती है पकड़ौआ शादी, जिसके डर से मैरिज सीजन में घर से बाहर निकलना बंद कर देते हैं बिहार के लड़के

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar me Pakadwa Shadi: आज तक आपने लव या अरेंज मैरिज के बारे में सुना होगा, जिसमें लड़का लड़की अपनी मर्जी और पसंद के हिसाब से शादी के बंधन में बंधते हैं। लेकिन बिहार में लव और अरेंज मैरिज के अलावा एक तीसरे तरह की शादी पर प्रचलन में है, जिसे जबरिया या पकड़ौआ विवाह कहा जाता है।

इस तरह के विवाह में न तो लड़की की पसंद देखी जाती है और न ही लड़के की मर्जी का ख्याल रखा जाता है, बस दुल्हा दुल्हन को जबरन शादी के बंधन में बाँध दिया जाता है। हाल ही में बिहार के समस्तीपुर से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

forced-marriage-in-Bihar

युवक की जबरदस्ती शादी का मामला

समस्तीपुर के दलसिंह सराय के साठा गाँव में रहने वाले विनोद कुमार पिछले दिनों अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गए थे, इस दौरान बहन के ससुराल वालों ने उनकी जबरदस्ती शादी करवा दी। विनोद कुमार की शादी उनकी बहन की ननद से करवाई गई है, जिससे युवक बिल्कुल भी खुश नहीं है।

विनोद कुमार का कहना है कि वह अपनी बहन को ससुराल छोड़ने गया था, ऐसे में ससुराल वालों ने बहन की ननद से उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी थी। दरअसल उनकी बहन के ननद के लिए लंबे समय से रिश्ता ढूँढ रहे थे, लेकिन लड़के वाले दहेज की मांग कर रहे थे।

ऐसे में जब विनोद अपनी बहन को छोड़ने के लिए गए, तो उनके ससुराल वालों ने उन्हें अपरहण कर लिया और मोडवा खुदनेश्वर के स्थानीय मंदिर में उनकी शादी करवा दी। विनोद की जबरदस्ती शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दुल्हन को वरमाला पहनाते हुए और उसकी मांग भरते हुए दिखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विनोद कुमार का कहना है कि उनकी शादी जबरदस्ती करवाई गई और वह इससे बिल्कुल भी खुश नहीं है। वहीं लड़की के परिवार वालों का कहना है कि विनोद अक्सर अपनी बहन को ससुराल छोड़ने के लिए आता था, इस दौरान वह लड़की से छुप छुपकर बातचीत करता था।

लड़की के परिवार वालों को जब उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला, तो उन्होंने विनोद की उससे शादी करवा दी। इतना ही नहीं लड़की के परिवार वालों ने शादी की वीडियो भी बनाई थी, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

क्या होता है जबरिया या पकड़ौआ विवाह?

बिहार के समस्तीपुर में हुई इस जबरदस्ती की शादी को पकड़ौआ विवाह कहा जाता है, जिसमें लड़की पक्ष वाले एक योग्य लड़के का चुनाव करके उसे अगवा कर लेते हैं। इसके बाद उस युवक को डरा धमका कर मंडप पर बैठा दिया जाता है, जिसके बाद उसकी शादी करवाई जाती है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 1980 के दशक में बिहार के विभिन्न जिलों में पकड़ौआ विवाह बहुत ज्यादा चलन में था, जिसमें लड़की पक्ष वाले बिना दहेज या कैश दिए बेटियों की शादी करवाते थे।

इस पकड़ौआ विवाह को लेकर कई फिल्में और सीरियल भी बनाए गए हैं, जिसमें इस तरह की शादी को सामाजिक नियमों के खिलाफ बताया गया है। बिहार नें जबरिया शादी को अंजाम देने के लिए विभिन्न समूह काम करते थे, जो शादी के सीजन में काफी सक्रिय हो जाते थे।

Forced-Marriage-Bihar

शादी के सीजन में सक्रिय होता है गिरोह

इसके बाद यह समूह कॉलेज की पढ़ाई पूरी करके प्राइवेट या सरकारी नौकरी करने वाले युवकों पर नजर रखना शुरू कर देते थे, जिसके बाद शादी के सीजन में उन्हें अगवा करके जबरदस्ती शादी करवा थे। बिहार में साल 2014 में 2, 526, साल 2015 में 3, 000, साल 2016 में 3, 070 और साल 2017 में 3, 405 युवकों की शादी जबरदस्ती करवाई गई थी।

इन आंकड़ों को बिहार पुलिस के मुख्यालय से इकट्ठा किया गया है, इसके अलावा पूरे राज्य में ऐसे भी बहुत से मामले हैं जिनकी पुलिस स्टेशन में शिकायत तक दर्ज नहीं की जाती है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बिहार में पकड़ौआ विवाह सरकारी आंकड़ों से कई गुना ज्यादा हो सकते हैं।

ऐसे में शादी के सीजन में नौकरी पेशा करने वाले लड़के घरों से बाहर निकलने में डरते हैं, क्योंकि अगर किसी समूह की नजर उनके ऊपर पड़ेगी तो वह उन्हें अगवा करके सीधा शादी के मंडप पर बैठा देते हैं। हालांकि अब इस तरह की जबरिया शादी के मामलों में कमी आने लगी है, जिसका एक मुख्य कारण दहेज की मांग कम होना है।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular