Homeस्पोर्ट्सIPL 2023 MI vs RR: रोहित शर्मा के विकेट पर शुरू हुआ...

IPL 2023 MI vs RR: रोहित शर्मा के विकेट पर शुरू हुआ घमासान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2023 MI vs RR Controversy: आईपीएल 2023 का 42 वां मुकाबला 30 अप्रैल यानी कि रविवार को खेला गया। हालांकि है मुकाबला कई मायनों में खास था जहाँ यह लीग के इतिहास का 1000 वां मुकाबला था तो वहीं इस दिन रोहित शर्मा का भी जन्मदिन था।

लेकिन राजस्थान और मुंबई के बीच हुए इस मुकाबले में रोहित शर्मा का आउट होना सोशल मीडिया पर इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या है पूरा माजरा आइए बताते है।

सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना रोहित शर्मा का विकेट

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी मुंबई कोई अच्छी शुरुआत मिली। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे। दरअसल रोहित ने जगह बना कर संदीप की गेंद को ऑफ साइड में कट करने की कोशिश की लेकिन वह इस में नाकामयाब रहे।

Read Also: CSK VS PBKS: पंजाब से शिकस्त खाने के बाद चेन्नई टीम के कप्तान का बड़ा बयान, बताया किस जगह हुई बड़ी चूक

वही विकेट के पीछे से राजस्थान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन विकेट कीपिंग कर रहे थे। जबकि गेंद ऑफ स्टंप के करीब आई और बेल्स गिर गए। रोहित शर्मा को एंपायर ने भी आउट दे दिया। रोहित का इस तरीके से आउट होना उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

एंपायर के फैसले पर फूटा फैंस का गुस्सा

वह इस फैसले को काफी देखने के बाद एंपायर ने भी उन्हें आउट करने का फैसला दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर इस फैसले के बाद फैंस का गुस्सा जमकर फूट रहा है हालांकि कप्तान रोहित शर्मा रिव्यू भी नहीं ले सके।

क्योंकि वह नहीं जानते थे कि आखिरी में हुआ क्या लेकिन जब वह आउट हो गए और रिप्लाई में देखा गया तो एक एंगल से नजारा कुछ और ही दिख रहा था जबकि एक एंगल से सच्चाई कुछ और ही नजर आ रही थी।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular