Homeन्यूज़ग्लास ब्रिज देखना है तो चीन नहीं बिहार जाइए, बिहार के राजगीर...

ग्लास ब्रिज देखना है तो चीन नहीं बिहार जाइए, बिहार के राजगीर में बना पहला ग्लास ब्रिज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार राज्य पुराने समय से ही अपनी अद्भुत कला संस्कृति और पर्यटन स्थलों की वज़ह से टूरिज्म को आकर्षित करता रहा है। ना केवल भारत देश के लोग बल्कि विदेशों से भी बहुत लोग बिहार में आते हैं और इस राज्य के सुंदर स्थलों को देखकर मोहित हो जाते हैं और अब तो बिहार में एक ऐसा अनोखा पर्यटन स्थल बन गया है जिसकी तस्वीरें देख कर भी आपका मन वहाँ जाने के लिए मचल उठेगा। दरअसल बिहार के नालन्दा जिले के राजगीर में खूबसूरत ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हुआ है जो की अत्यंत नायाब है।

यह ग्लास ब्रिज देश का दूसरा और बिहार का पहला ग्लास ब्रिज है, जो कि चीन की तर्ज पर बनाया गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी नालंदा से विशेष स्नेह रहा है। बिहार राज्य का राजगीर प्रदेश पहले से ही यहाँ के सुंदर प्राकृतिक नजारों और पौराणिक कथाओं के लिए विख्यात है, इसलिये यहाँ पर दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। नये साल राजगीर अपने देशवासियों को नई सौगात देने वाला है, क्योंकि 2021 में इस ब्रिज को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस ग्लास ब्रिज में जू सफारी पार्क के साथ में नेचर सफारी पार्क निर्माण का भी कार्य किया जा रहा है।

glass-bridge

जानिये क्या ख़ास है इस ग्लास ब्रिज में

दो पहाड़ियों के बीच में बने इस ब्रिज की विशेषता यह है कि यह ब्रिज पूर्णतः पारदर्शी है। जब आप इस पर चलेंगे तो आपको एक अलग ही अनुभव होगा क्योंकि आपको चारों तरफ़ का खूबसूरत नजारा तो दिखेगा ही साथ ही आप अपने पैरों के नीचे के भी अनोखे नजारे देख पाएंगे। इस ब्रिज के ऊपर जब लोग चलेंगे तो अत्यधिक रोमांच का अनुभव होगा। इस के साथ ही यहाँ जू सफारी पार्क में करोड़ों रुपये की लागत वाला अति आधुनिक रोप वे भी बनाया जा रहा है। इस पार्क में तरह-तरह के जीव जंतु होंगे।

glass-bridge

राजगीर में हैं अनेक पर्यटन स्थल

बिहार के राजगीर में कई सारे पर्यटन स्थल हैं जिनकी अपनी अलग-अलग पौराणिक विशेषतायें हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार राजगीर में जरासंध का एक अखाड़ा है, जो कि महाभारत के समय से सम्बंधित है। यहाँ पर भगवान बुद्ध का शांति स्तूप भी है, जो कि पहाड़ की चोटी पर बना हुआ है। इस शांति स्तूप की विशेषता यह है कि यहाँ का सौम्य और शांतिपूर्ण वातावरण अति मनमोहक है।

यह स्थान सात पहाड़ियों से घिरा हुआ है और बिहार के पर्यटन स्थलों में ख़ास माना जाता है। क्योंकि यह स्थान किफायती तो है ही साथ ही टूरिज्म के लिए सुखद और आनंदित अनुभव प्रदान करने वाला है।

कैसे पहुँचेंगे राजगीर

यदि आप बिहार के बाहर रहते हैं और बिहार आकर राजगीर आना चाहते हैं तो आपको पास के रेलवे स्टेशन अथवा पटना हवाई अड्डे आना होगा। इस स्थान के हर क्षेत्र से ट्रेन व हवाई जहाज़ की सुविधा मिल जाती है। जब आप पटना पहुँच जाए तब वहाँ से राजगीर करीब 80 से 100 किलोमीटर दूर होगा, फिर आप 3 घंटे में यह दूरी तय करके राजगीर पहुँच सकते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular