Homeमछुआरे के जाल में फंसी इंसानी चेहरे वाले मछली, गुदगुदी करने पर...

मछुआरे के जाल में फंसी इंसानी चेहरे वाले मछली, गुदगुदी करने पर लगाती है ठहाके

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Laughing Fish with Human Face- इस दुनिया में अनेक प्रकार की जीव जंतु मौजूद हैं, जिनकी गिनती करना भी इंसान के लिए असंभव है। वैज्ञानिकों की मानें तो धरती पर सबसे ज़्यादा अनोखे जीव समुद्र में पाए जाते हैं, जिन्हें खोजने अपने आप में बेहद बड़ी चुनौती है।

लेकिन कभी-कभी जाने आनजाने मनुष्य के हाथ कुछ ऐसे जीव लग जाते हैं, जिनकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। ऐसी ही एक मछली हाल में मछुआरों द्वारा पकड़ी गई है, जिसका चेहरा इंसान से मिलता जुलता है।

जाल में फंसी अनोखी मछली

इंसान की शक्ल के मेल खाने वाली यह अनोखी मछली यूएस के मेसाचुसेट्स (Massachusetts) में मिली है, जो 29 वर्षीय मछुआरे जेफरी दादर के जाल में फंस गई थी। जब जेफरी ने जाल से बाक़ी मछलियाँ बाहर निकाली, तो उनकी नज़र स्केट नामक इस अनोखी मछली पर पड़ी।

उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल फ़ोन से उस मछली की तस्वीरें क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्केट मछली की छोटी-छोटी आंखें और होंठ है, जो बिल्कुल किसी इंसान के चेहरे से मिलते जुलते हैं।

गुदगुदी करने पर हंसती है मछली (Laughing Fish)

जेफरी ने इस अनोखी मछली की तस्वीरें शेयर करने के साथ-साथ यह भी दावा किया है कि स्केट नामक यह मछली गुदगुदी करने पर इंसानों की तरह ज़ोर जोर से हंसती है। इतना ही नहीं स्केट इंसानों की तरह अलग-अलग चेहरे के भाव भी देती है, जिसमें हंसना और उदास होना शामिल है।

स्केट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने दावा किया कि वह हंस नहीं रही है, बल्कि सांस लेने के लिए हवा की तलाश कर रही है। हालांकि स्केट की हंसी के अलावा उसके हाव भाव और रंग रूप भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या इंसानों से मिलती है मछली की शक्ल

जेफरी द्वारा स्केट मछली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दीं, जिसमें कुछ लोगों ने इसे इंसानी शक्ल वाली मछली बताया तो कोई इस मछली के चेहरे को डरावना बता रहे हैं। अब तक जेफरी की पोस्ट को 13 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स और काफ़ी शेयर मिल चुके हैं। कुछ जीव वैज्ञानिकों का मानना है कि लोग मछली की नाक को आँख और उसके गिल्स को होंश समझ रहे हैं।

अब इस मछली के अस्तित्व के पीछे क्या रहस्य है, यह तो कोई नहीं जानता। लेकिन इसकी अनोखी और अद्भुत बनावट लोगों को काफ़ी दिलचस्प लग रही है, जिसकी वज़ह से सोशल मीडिया पर इसे लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular