Homeप्रेरणादुबई के प्रिंस की Luxury Car पर चिड़िया ने दिए अंडे, कहा-...

दुबई के प्रिंस की Luxury Car पर चिड़िया ने दिए अंडे, कहा- बच्चों के बड़े होने तक नहीं चलेगी कार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुबई के क्राउन प्रिंस का नाम शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम है। वो बहुत अमीर हैं और उनके पास महंगी कारें हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक काम किया जिसकी वजह से दुनिया भर में उनकी तारीफ हो रही है।

दरअसल, प्रिंस की मर्सिडीज की विंडशील्ड पर एक चिड़िया ने घोंसला बना लिया था। प्रिंस ने देखा कि चिड़िया अंडे दे चुकी है। तो उन्होंने अपनी कार को इस्तेमाल करना बंद कर दिया और उसे एक तरफ खड़ा करवा दिया। ताकि चिड़िया और उसके बच्चे सुरक्षित रहें।

प्रिंस चाहते थे कि चिड़िया अपनी कार में आराम से अपने बच्चों को पाल सके। इसलिए, उन्होंने कार को साइड में खड़ा कर दिया और अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कोई भी कार को तब तक नहीं छुएगा, जब तक चिड़िया के बच्चे बड़े नहीं हो जाते।

प्रिंस ने सोशल मीडिया पर कार में बैठी चिड़िया और उसके बच्चों का एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि चिड़िया अपने बच्चों को खाना खिला रही है।

प्रिंस के इस काम की दुनिया भर में तारीफ हुई। लोगों ने कहा कि प्रिंस ने पक्षियों के प्रति अपनी दयालुता दिखाई है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular